{"_id":"640845615430b9d1600d2235","slug":"scooty-rider-miscreant-shot-dcm-driver-in-lucknow-para-2023-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lucknow Firing: लखनऊ के पारा में स्कूटी सवार बदमाश ने डीसीएम चालक को मारी गोली, वजह का खुलासा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow Firing: लखनऊ के पारा में स्कूटी सवार बदमाश ने डीसीएम चालक को मारी गोली, वजह का खुलासा नहीं
Wed, 08 Mar 2023 01:51 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 08 Mar 2023 01:51 PM IST
सार
इंस्पेक्टर पारा टीबी सिंह ने बताया मैनपुरी निवासी पशु कारोबारी राजेश कुमार गोंडा जनपद से गाय के बछड़े खरीद कर मैनपुर लेकर जाने के लिए मंगलवार की रात डीसीएस यूपी 83 एम 9800 से निकला था। जब वह रात करीब 12 बजे पारा के नहर मोड़ तिराहे पर पहुंचे, वैसे ही हेलमेट लगाए स्कूटी सवार एक हमलावर वहां पहुंचा और दाहिनी तरफ से चालक प्रेम सिंह को गोली मार दी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के पारा इलाके में मंगलवार की देर रात एक डीसीएम चालक को स्कूटी सवार हमलावरों ने गोली मार दी। गोली चालक के जबड़े पर लगी। उसको इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
चालक मैनपुरी के कारोबारी के साथ गोंडा जनपद से बछड़े खरीद कर ले जा रहा था। कारोबारी की तहरीर पर हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर पारा टीबी सिंह ने बताया मैनपुरी निवासी पशु कारोबारी राजेश कुमार गोंडा जनपद से गाय के बछड़े खरीद कर मैनपुरी लेकर जाने के लिए मंगलवार की रात डीसीएस यूपी 83 एम 9800 से निकला था। डीसीएम को चालक मैनपुर निवासी प्रेम सिंह (50) चला रहा था।
विज्ञापन
राकेश कुमार के मुताबिक, वह लोग रात करीब 12 बजे जब पारा के नहर मोड़ तिराहे पर पहुंचे, वैसे ही हेलमेट लगाए स्कूटी सवार एक हमलावर वहां पहुंचा और दाहिनी तरफ से चालक प्रेम सिंह को गोली मार दी। गोली प्रेम सिंह के जबड़े पर लगी और वह बुरी तरह घायल हो गया।

कारोबारी राजेश ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पारा पुलिस ने फौरन प्रेम सिंह को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। वहीं कारोबारी राजेश कुमार ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ पारा थाने में हत्या के प्रयास की एफआईआर दर्ज कराई है।
इंस्पेक्टर पारा के अनुसार अभी तक की गई छानबीन में हमले के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है। ना तो राजेश कुमार कुछ बता पाया है और ना ही घायल चालक प्रेम सिंह। बाकी मामले की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।