पुलिस नहीं लैब तय करेगी किसकी है भैंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के गोसाईंगंज इलाके में भैंस चोरी के मामले में अब बरेली स्थित आईवीआरआई लैब की मदद ली जाएगी। दो लोगों के मालिकाना हक जताने के बाद पुलिस ने डीएनए टेस्ट कराने का फैसला किया है। दोनों लोगों के पास पड़वा(भैंस का बच्चा) है, जिसे भैंस का बताया जा रहा है।
ऐसे में खोई भैंस मिलने के बाद स्थित उलझ गई है। तमाम प्रयास के बावजूद नतीजा न निकलता देख अब दोनों पड़वों के नमूने लैब भेजे जाएंगे। जिसके पड़वे से भैंस का डिएनए मैच कर जाएगा भैंस उसी की होगी। सीओ मोहनलालगंज के इस फैसले को दोनों ही दावेदारों ने भी मान लिया है।
गोसाईंगंज में चोरी गई भैंस का मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन चुका है। करीब एक माह पहले राम किशन की भैंस गायब हो गई थी। तलाश के बावजूद न मिलने पर थाने पहुंच तहरीर दी।
पुलिस ने भी खोजा भैंस को
पुलिस के साथ ही राम किशन भी भैंस की तलाश में लगा रहा। इसी दौरान गांव के पास ही लगे पशु मेले में पहुंचे राम किशन ने एक भैंस को अपना बताया। इस भैंस को बाराबंकी निवासी शिवकुमार बेंचने लाया था। एक भैंस के दो दावेदार आने से मामला उलझ गया। सीओ मोहनलालगंज ने बताया कि दोनों ही भैंस का पड़वा अपने पास होने का दावा कर रहे हैं।
पुलिस ने असली मालिक का पता लगाने के लिए दावेदारों के घरों के पास भैंस छोड़ी, उम्मीद थी कि अपनी नांद पहचान भैंस असल मालिक के घर पहुंच जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
कोई रास्ता न देख अब पुलिस ने बरेली स्थित पशु लैब से भैंस व उसके दोनों बच्चों के डीएनए का मिलान का फैसला किया है। सीओ मोहनलालगंज नायक ने बताया कि पशु चिकित्सक की निगरानी में बृहस्पतिवार को नमूने लैब भेज दिए जाएंगे। रिपोर्ट आने में सात दिन लगेंगे। जांच पर आने वाला खर्च दोनों दावेदार वहन करेंगे। रिपोर्ट के बाद असल मालिक को दूसरे से खर्च की बाकी रकम दिला दी जाएगी।पुलिस के साथ ही राम किशन भी भैंस की तलाश में लगा रहा। इसी दौरान गांव के पास ही लगे पशु मेले में पहुंचे राम किशन ने एक भैंस को अपना बताया। इस भैंस को बाराबंकी निवासी शिवकुमार बेंचने लाया था। एक भैंस के दो दावेदार आने से मामला उलझ गया। सीओ मोहनलालगंज ने बताया कि दोनों ही भैंस का पड़वा अपने पास होने का दावा कर रहे हैं।
पुलिस ने असली मालिक का पता लगाने के लिए दावेदारों के घरों के पास भैंस छोड़ी, उम्मीद थी कि अपनी नांद पहचान भैंस असल मालिक के घर पहुंच जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
कोई रास्ता न देख अब पुलिस ने बरेली स्थित पशु लैब से भैंस व उसके दोनों बच्चों के डीएनए का मिलान का फैसला किया है। सीओ मोहनलालगंज नायक ने बताया कि पशु चिकित्सक की निगरानी में बृहस्पतिवार को नमूने लैब भेज दिए जाएंगे। रिपोर्ट आने में सात दिन लगेंगे। जांच पर आने वाला खर्च दोनों दावेदार वहन करेंगे। रिपोर्ट के बाद असल मालिक को दूसरे से खर्च की बाकी रकम दिला दी जाएगी।