फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   School Reopening in UP: Schools Will Be Open from 16 August in Uttar Pradesh, Guidelines Issued

UP School Reopen: यूपी में 16 अगस्त से खुलेंगे स्कूल, 50 फीसदी छात्र ही हो सकेंगे उपस्थित

Mon, 02 Aug 2021 07:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 02 Aug 2021 07:01 PM IST
सार

यूपी सरकार ने 16 अगस्त से आधी क्षमता के साथ सभी स्कूल खोलने का आदेश दिया है साथ ही कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में पठन-पाठन प्रत्येक दशा में एक सितंबर से प्रारम्भ करने की तैयारी की जाए।

विज्ञापन
School Reopening in UP: Schools Will Be Open from 16 August in Uttar Pradesh, Guidelines Issued
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी विद्यालयों को 15 अगस्त से खोला जाएगा। विद्यालयों में 16 अगस्त से आधी क्षमता के साथ कक्षाओं के संचालन शुरू किया जाएगा। वहीं महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में स्नातक स्तर की कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू की जाएगी। सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में एक सितंबर से कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन में आयोजित टीम 9 की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने वर्तमान में कोरोना संक्रमण नियंत्रित होने के मद्देनजर सभी शिक्षण संस्थानों में नवीन सत्र 2021-22 शुरू करने की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में भी जिन विद्यार्थियों को प्रोन्नत किया गया है उन्हें अगली कक्षा में दाखिले की प्रकिया भी शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन विद्यार्थियों की कक्षाएं स्वाधीनता दिवस की तिथि से शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्कूलों में स्वाधीनता दिवस के दिन ‘स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव’ के आयोजित करने और 16 अगस्त से आधी क्षमता के साथ पठन-पाठन प्रारंभ शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बोर्डों के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित हो चुके हैं। उन्होंने स्नातक स्तर के लिए प्रवेश की प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू करने के निर्देश दिए।  उच्च शिक्षण संस्थानों में पठन-पाठन हर हालत में एक सितंबर से प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षण संस्थानों में कोविड प्रोटोकॉल के तहत पठन-पाठन कराने, शिक्षण संस्थानों में सैनिटाइजर, इंफ्रारेड थर्मामीटर, मास्क की भी व्यवस्था और 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों के टीकाकरण के विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए।

जल्द खुल सकते हैं परिषदीय विद्यालय
प्रदेश सरकार ने हालांकि फिलहाल परिषदीय विद्यालयों को खोलने की तिथि घोषित नहीं की है। लेकिन सोमवार को आयोजित टीम-9 की बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी परिषदीय विद्यालयों में स्वच्छता, सैनीटाइजेशन कराने,  शौचालयों की साफ-सफाई कराने और कक्षाओं को स्वच्छ रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद परिषदीय स्कूलों को भी जल्द खोलने का संकेत मिला है।

बीते 24 घंटे में सिर्फ 25 नए मरीज ही मिले

यूपी में कोरोना की रोकथाम के लिए अपनाए गए 'थ्री टी' मतलब ट्रेसिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट फॉर्मूले के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। प्रदेश में अब तक 6 करोड़ 59 लाख 89 हजार 652 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 2 लाख 38 हजार 888 कोविड सैम्पल की जांच की गई जिसमें से सिर्फ 25 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसी अवधि में 42 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6 फीसदी है। 416 लोग अपने घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। अब तक 16 लाख 85 हजार 91 से अधिक प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed