फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   School operator accused of raping minor nieces; FIR registered

Lucknow News: स्कूल संचालक पर नाबालिग भतीजियों से दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर दर्ज

Thu, 23 Jul 2026 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
School operator accused of raping minor nieces; FIR registered
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
मलिहाबाद। स्थानीय गांव में रहने वाले स्कूल संचालक पर दो नाबालिग भतीजियों से दुष्कर्म का आरोप लगा है। किशोरियों के पिता पर भी आरोपी स्कूल संचालक का पक्ष लेने का आरोप है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर मलिहाबाद सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि दोनों किशोरियों की मां की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों बहनों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जल्द दोनों का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा। मां ने तहरीर में इस बात का जिक्र किया है कि उनकी एक बेटी की उम्र 12 और दूसरी की 14 वर्ष है। किशोरियों के चाचा का स्कूल घर के पास ही है। दोनों बहनें उसी स्कूल में कक्षा छह और नौ में पढ़ती हैं।
विज्ञापन


तीन साल से कर रहा था गलत काम
मां का आरोप है कि आरोपी चाचा दोनों बहनों के खाने में नशे वाली गोलियां डालकर पिछले तीन वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था। बीते नौ जून को आरोपी ने फिर से बड़ी बेटी से दुष्कर्म किया। बेटी ने हिम्मत जुटाकर पिता से शिकायत की। आरोप है कि पिता ने बेटी की बात सुनते ही उल्टा उसको डांट दिया। डर की वजह से वह चुप हो गई। आरोपी की हरकतों से तंग आकर किशोरियों ने मां से पूरी बात बताई। इंस्पेक्टर ने बताया कि दुष्कर्म, पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। इसकी जानकारी होने पर आरोपी चाचा और पिता भाग निकले। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed