लखनऊ में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार में कश लगाती मिलीं स्कूली छात्राएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफएसडीए ने मंगलवार को भी इनके खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए दो हुक्का बार बंद कराए। यहां नाबालिग छात्राएं स्कूली ड्रेस में हुक्के का कश लगाती मिलीं। इसे गंभीरता से लेते हुए टीम ने रेस्टोरेंट संचालक पर जुर्माना लगाया है।
एसीएम संतोष उपाध्याय की अगुवाई में टीम पहले गंज की वीवीआईपी बटलर पैलेस कॉलोनी से चंद कदम दूर स्थित रेड डोर रेस्टोरेंट पहुंची। यहां स्कूली ड्रेस में मौजूद एक प्रतिष्ठित स्कूल की छात्राएं भी हुक्के का धुआं उड़ा रही थीं।
एसीएम ने रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत दो हजार का जुर्माना ठोका। वहीं सप्रू मार्ग स्थित अंगारा लॉज में देर शाम हुई कार्रवाई में भी हुक्का गुड़गुड़ाते नाबालिगों के मिलने पर संचालक पर 1500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
रेस्टोरेंट की रसोई में परोसा जा रहा घटिया खाना, वेज-नॉनवेज एक साथ
दूसरी तरफ सीएफएसओ एसपी सिंह ने भी घटिया सामग्री बेचे जाने की शिकायत पर अशरफाबाद स्थित दीनदयाल रोड पर संचालित गोपी कृष्ण मिष्ठान भंडार के निर्माण स्थल की जांच पड़ताल कर खोया व बेस लड्डू के नमूने लैब जांच को सीज कर संचालक को साफ-सफाई दुरुस्त रखने का नोटिस भी जारी किया।
टीम को निरीक्षण में दोनों ही रेस्टोंरेट की किचन में गंदगी के बीच कस्टमरों के लिए खानपान सामग्री तैयार होती मिली। अभिहीत अधिकारी शशि पांडेय ने बताया कि रेड डोर रेस्टोरेंट के किचन में वेज व नॉनवेज एक ही बर्तन में रखा मिला, जबकि इस्तेमाल लाए जा रहे टमाटर व कुछ अन्य सब्जियां सड़ी व घटिया गुणवत्ता की थी।
खुले बर्तन में रखी चीनी में चूहों के अपशिष्ट के साथ घटिया स्तर का फूड कलर इस्तेमाल में लाया जाता मिला। यहां से चटनी, फूड कलर व पनीर का नमूना लैब जांच को सीज कर भेजा।
संचालक को 24 घंटे के भीतर व्यवस्था सुधारने को कहा गया है। अंगारा लॉज के किचन की जांच में भी खाद्य सामग्री का भंडारण व रखरखाव मानक के इतर घटिया व गंदे स्तर का मिला। पनीर भी बांसी व घटिया मिला।
मिंट के साथ मिला तंबाकू
अंगारा लॉज में भी मिंट बताकर तंबाकू परोसा जा रहा है। अंगारा लॉज में भी कार्रवाई के दौरान जांच टीम ने यहां भी हुक्का बार को बंद कराने के साथ मौजूद सात हुक्के व उपयोग में लाई जा रही सामग्री सीज कर किचन से पनीर, फूड कलर व मसाले के नमूने लैब जांच को सील कर भेजा है।