फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   scholarship scam up Hyjia got fake bank accounts opened for many colleges

छात्रवृत्ति घोटाला: हाइजिया ने कई कॉलेजों के खुलवाए फर्जी बैंक खाते, ग्रामीणों को झांसा देकर लगवाया अंगूठा

Mon, 20 Feb 2023 10:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 Feb 2023 10:35 AM IST
सार

ईडी के अधिकारी हाइजिया के संचालकों को इस घोटाले का मास्टरमाइंड बता रहे हैं। उनका दावा है कि अधिकांश एजेंट हाइजिया के संचालकों के संपर्क में रहते थे और उनके इशारे पर बाकी कॉलेजों से संपर्क साधते थे। 

विज्ञापन
scholarship scam up Hyjia got fake bank accounts opened for many colleges
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को लखनऊ के हाइजिया इंस्टीट्यूट की अन्य कॉलेजों और फि नो पेमेंट बैंक के एजेंटों में गहरी पैठ के प्रमाण मिले हैं। पता चला है कि लखनऊ, बाराबंकी और हरदोई के कई कॉलेजों ने छात्रवृत्ति हड़पने के लिए फर्जी बैंक खाते खुलवाने में हाइजिया इंस्टीट्यूट के संचालकों की मदद ली थी।
विज्ञापन


ईडी के अधिकारी हाइजिया के संचालकों को इस घोटाले का मास्टरमाइंड बता रहे हैं। उनका दावा है कि अधिकांश एजेंट हाइजिया के संचालकों के संपर्क में रहते थे और उनके इशारे पर बाकी कॉलेजों से संपर्क साधते थे। 
विज्ञापन


जांच में ईडी को लखनऊ में कानपुर रोड स्थित एक कॉलेज और बाराबंकी के फार्मेसी कॉलेज की संलिप्तता के प्रमाण मिले हैं। इन दोनों कॉलेजों के संचालकों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। ईडी कार्यालय में रविवार को भी दस्तावेजों की जांच जारी थी। अधिकारियों के मुताबिक सोमवार से आरोपी कॉलेज संचालकों, उनके परिजनों और उनके करीबियों के बैंक खातों व लॉकरों की पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एजेंट का भाई आईबी में अफसर

ईडी के मुताबिक फर्जी खाते खोलने में शामिल लखनऊ निवासी फि नो पेमेंट बैंक का एजेंट रवि प्रकाश गुप्ता का भाई केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी में अफसर है। इससे पहले लखनऊ के एजेंट अमित कुमार मौर्या की भूमिका भी इस घोटाले में सामने आ चुकी है। उसका पिता भी यूपी पुलिस में दरोगा है।

 

ग्रामीणों को झांसा देकर लगवाया अंगूठा
यह तथ्य भी सामने आया है कि फि नो पेमेंट बैंक के एजेंटों ने ग्रामीणों के आधार कार्ड बनवाते और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर मशीन में अंगूठा लगवाते थे। बाद में उनके नामों से खाता खोलकर बैंक की तरफ से दी जाने वाली किट कॉलेज संचालकों को सौंप देते थे। ग्रामीणों को उनके नाम पर खाता खुलने और छात्रवृत्ति आने का कभी पता भी नहीं चलता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed