फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Scholarship scam: Notice to 10 institutions

छात्रवृत्ति घोटाला : 10 संस्थानों को नोटिस, तीन जिलों के समाज कल्याण अधिकारी से मांगा विवरण

Thu, 06 Apr 2023 01:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 06 Apr 2023 01:09 AM IST
सार

संस्थानों के बनाए गए आरोपियों के बयान दर्ज कराने व दस्तावेज प्रस्तुत करने को निर्देशित किया गया है। पुलिस ने लखनऊ, हरदोई व फर्रुखाबाद के जिला समाज कल्याण विभाग से इन संस्थानों को दी गई छात्रवृत्ति संबंधी पूरी जानकारी मांगी है। दो दिन के भीतर जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

विज्ञापन
Scholarship scam: Notice to 10 institutions
demo pic... - फोटो : amar ujala

विस्तार

सौ करोड़ से अधिक के छात्रवृत्ति घोटाले में पुलिस ने दस संस्थानों को नोटिस भेजा है। संस्थानों के बनाए गए आरोपियों के बयान दर्ज कराने व दस्तावेज प्रस्तुत करने को निर्देशित किया गया है। पुलिस ने लखनऊ, हरदोई व फर्रुखाबाद के जिला समाज कल्याण विभाग से इन संस्थानों को दी गई छात्रवृत्ति संबंधी पूरी जानकारी मांगी है। दो दिन के भीतर जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है।

विज्ञापन


हजरतगंज थाने में बीते शुक्रवार को पुलिस ने दस संस्थानाें व फिनो बैंक के अफसरों-एजेंट पर मुकदमा दर्ज किया था। ईडी की जांच के आधार पर ये कार्रवाई की गई है। आरोप है कि इन संस्थानों ने बैंक के साथ मिलकर छात्रवृत्ति के सौ करोड़ से अधिक रुपये हड़प गए। पुलिस की विवेचना कर रही है। पुलिस ने संस्थानों व बैंक के 18 नामजद आरोपियों को बयान के लिए बुलाया है। 
विज्ञापन


साथ ही संस्थानों से वहां के छात्रों का विवरण मांगने अलावा जिनके नाम पर छात्रवृत्ति ली गई उनका डाटा उपलब्ध कराने को कहा है। तय समय में उनको जवाब देना होगा। दूसरी तरफ समाज कल्याण विभाग से वर्ष 2015-16 से 2022-23 तक इन संस्थानों के कितने छात्रों को, कब कब और कितनी छात्रवृत्ति दी गई उसकी जानकारी मांगी है। जब ये सभी जानकारी पुलिस को मिल जाएगी तो उस आधार पर जांच आगे बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन संस्थानों को जारी किया नोटिस

  • एसएस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट मामपुर, लखनऊ
  • ओरेगॉन एजुकेशनल सोसाइटी, कुर्सी रोड विकासनगर
  • हाइजिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी लखनऊ
  • हाइजिया इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी/सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी लखनऊ
  • लखनऊ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एजुकेशन लखनऊ
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन फाउंडेशन एंड जीविका कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हरदोई
  • आरपीपी इंटररॉलेज भटाई, हरदोई
  • ज्ञानवती इंटर कॉलेज, हरदोई
  • जगदीश प्रसाद वर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हरदोई
  • डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता, इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed