फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A scholor who gets scholorship of 1.70 crore commits suicide.

Lucknow: 1.70 करोड़ की छात्रवृत्ति पाने वाले शोधार्थी ने लगाई फांसी, इंग्लैंड से कर रहा था पीएचडी

Thu, 23 Feb 2023 02:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 23 Feb 2023 02:47 PM IST
सार

इंग्लैंड से पीएचडी कर रहे एक शोधार्थी ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में युवक ने लिखा कि मैं जिंदगी से परेशान हूं और डिप्रेशन में हूं।

विज्ञापन
A scholor who gets scholorship of 1.70 crore commits suicide.
मृतक विष्णु वर्धन द्विवेदी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जानकीपुरम के जानकी विहार सेक्टर-आई मेें मंगलवार रात इंग्लैंड से पीएचडी कर रहे शोधार्थी विष्णु वर्धन द्विवेदी (27) ने घर में ही फांसी लगा ली। उन्हें 1.70 करोड़ की छात्रवृत्ति मिली थी। सुसाइड नोट में विष्णु ने अंग्रेजी में लिखा कि ‘जिंदगी से परेशान हूं। डिप्रेशन में हूं। इसलिए जान दे रहा हूं’।

विज्ञापन


चौक पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। हालांकि, घटना की जानकारी जानकीपुरम पुलिस को नहीं है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार रात करीब ढाई बजे विष्णु ने घर की छत पर बने कमरे में रस्सी के सहारे लटक कर जान दे दी। रात करीब तीन बजे मां अंजलि की नींद खुली तो देखा कि विष्णु बिस्तर पर नहीं है। तलाशती हुई छत पर पहुंचीं तो वह फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन


परिजन उसको इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है आत्महत्या से पहले विष्णु ने अंग्रेजी में सुसाइड नोट भी लिखा था। इसमें अवसाद के चलते आत्महत्या की बात लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसरो में वैज्ञानिक बनना चाहता था विष्णु
पुलिस के मुताबिक, शोध छात्र विष्णु पढ़ने में काफी तेज था। जब वह इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहा था तभी डिप्रेशन का शिकार हो गया था। इसलिए नवंबर 2022 में परिजनों ने उसे लखनऊ बुला लिया था। काउंसिलिंग भी कराई जा रही थी। परिजनों के अनुसार, वह इसरो में वैज्ञानिक बनना चाहता था। अचानक हादसे से पूरा परिवार सदमे में चला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed