फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Scam in user charge, fir against worker of third party

300 घरों से यूजर चार्ज वसूली में घपला, थर्ड पार्टी का कर्मचारी नहीं दे रहा था रसीद

Tue, 02 Mar 2021 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Scam in user charge, fir against worker of third party
यूजर चार्ज वसूली में घपला। - फोटो : ??? ?????
नगर निगम के जोन- एक, दो व तीन में करीब 300 घरों से यूजर चार्ज वसूली में घपला सामने आया है। घपला वसूली के लिए लगाई थर्ड पार्टी के कर्मचारी ने किया है।
विज्ञापन

आरोपी कर्मचारी ने वसूली तो की, लेकिन रसीद नहीं दी और रकम हड़प ली। कंपनी ने कर्मचारी पर एफआईआर दर्ज करा दी है।
नगर निगम के प्रवक्ता अशोक सिंह ने बताया कि ऐसी शिकायतें आईं कि यूजर चार्ज लेने के बाद कंपनी के कर्मचारी रसीद नहीं दे रहे हैं।
इसके बाद यूजर चार्ज वसूल करने वाली कंपनी एएस सिस्टम ने जांच की और घपला करने वाले कर्मचारी को नोटिस जारी किया।
सरकारी धन गबन करने वाले निजी कंपनी के कर्मचारी पर थर्ड पार्टी एजेंसी ने एफआईआर दर्ज कराई है। मालूम हो कि यूजर चार्ज वसूली में सुधार लाने और गड़बड़ी रोकने के लिए थर्ड पार्टी एजेंसी को बीते साल लगाया गया था।
विज्ञापन

पैसा दें तो जरूर लें रसीद
यूजर चार्ज वसूली में गड़बड़ी का मामला सामने आने के बाद नगर आयुक्त ने शहरवासियों से अपील की है कि वह यूजर दें तो उसकी रसीद जरूर कर्मचारी से लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed