{"_id":"5a705ef54f1c1b8c268b75a6","slug":"sc-commission-ask-report-on-malihabad-dacoity","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मलिहाबाद डकैती पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग खफा, मदद के निर्देश के साथ रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलिहाबाद डकैती पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग खफा, मदद के निर्देश के साथ रिपोर्ट तलब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 30 Jan 2018 05:33 PM IST
विज्ञापन
डकैती का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने मलिहाबाद में ताबड़तोड़ डकैती की दो वारदातों में हुई बदमाशों की धरपकड़ के लिए हुई शिथिल कार्रवाई पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया ने वारदातों में पीड़ित दलित परिवारों को तत्काल समुचित सुरक्षा के साथ आर्थिक मदद राशि शीघ्र दिलवाने का निर्देश डीएम व एसएसपी को भेजे पत्र में दिया है। साथ ही 48 घंटे में विस्तृत जांच रिपोर्ट भी देने को कहा है।
विज्ञापन
मालूम हो कि बीते दिनों डकैतों ने मलिहाबाद में मुंशीगंज के कन्हैयालाल कन्नौजिया के परिवार को बंधक बनाकर एक लाख के जेवर व नकदी तथा दयाराम कन्नौजिया के मौसेरे भाई सागर पर रॉड व बेती से हमला कर 12 लाख के जेवर व नकदी लूटी थी।
विज्ञापन
यही नहीं, डकैतों ने पुलिसिंग के दावों की धज्जियां उड़ाते हुए दूसरे दिन भी मलिहाबाद के सरावां गांव के पूर्व प्रधान के बेटे श्यामू रावत और पवन पर लोहे की रॉड से हमला कर सात लाख की नकदी व जेवर की लूट कर दहशत फैला दी थी। इस वारदात में श्यामू की मौत हो गई थी।
दैनिक समाचार पत्रों में छपी डकैती की दोनों वारदातों से जुड़ी खबरों को स्वत: संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने इसे दलित उत्पीड़न माना और शासन-प्रशासन से कड़ी नाराजगी जताई।
आयोग के अध्यक्ष डॉ. कठेरिया ने इस संबंध में डीएम व एसएसपी को पत्र भेजकर बिंदुवार जांच आख्या तलब की है।
साथ ही दोनों मामलों में नियमानुसार रिपोर्ट दर्ज कराकर तत्काल दोषियों को पकड़ने की कार्रवाई सुनिश्चित कराने, मृतक व पीड़ित परिवार को समुचित सुरक्षा मुहैया कराते हुए आर्थिक सहायता व अन्य आर्थिक मदद दिलवाने का निर्देश दिया है।
दस पीड़ितों को सीएम कोष से मदद राशि की संस्तुति
जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम मलिहाबाद जय प्रकाश द्वारा कटौली व सरावां गांव में डकैती के दौरान घायल हुए दस पीड़ितों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद राशि दिलवाने की संस्तुति की गई है। इसमें कटौली गांव के पीड़ित मोहित, रघुनाथ, रमाशंकर, कैलाश, शालू, मनीष व पुष्पा संग सरावां गांव के छत्रपाल परवन व गीता का नाम शामिल है।