फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SBSP chief Omprakash Rajbhar says What happened in Maharashtra is going to be repeated in Uttar Pradesh

LS poll 2024: ओमप्रकाश राजभर बोले, यूपी में गेमचेंजर साबित होंगी मायावती, मैं बसपा से गठबंधन के लिए तैयार

Mon, 03 Jul 2023 03:53 PM IST
ishwar ashish एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 03 Jul 2023 03:53 PM IST
सार

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया है कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की तरह यूपी में सपा में भी टूट होगी और कई नेता योगी सरकार में मंत्री बनेंगे।

विज्ञापन
SBSP chief Omprakash Rajbhar says What happened in Maharashtra is going to be repeated in Uttar Pradesh
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को बयान दिया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में बसपा सुप्रीमो मायावती यूपी में गेमचेंजर साबित हो सकती हैं और अगर वह सहमत होंगी तो मैं भी उनकी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि सपा नेता पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से नाराज हैं। ऐसे में एनसीपी की तरह सपा में भी टूट हो सकती है। 

विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में जिस तरह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी टूट गई वैसी ही टूट उत्तर प्रदेश में सपा में होने वाली है। पार्टी के नेता सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से खुश नहीं हैं। उन्होंने बताया कि सपा के कई नेता भाजपा में शामिल होने वाले हैं और मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
विज्ञापन


राजभर ने कहा कि सपा के कई नेता अखिलेश यादव से नाराज हैं और वो अपना भविष्य सपा में नहीं देख पा रहे हैं। अखिलेश तेलंगाना में केसीआर से तो मिलने चले जाते हैं पर बसपा सुप्रीमो मायावती से नहीं मिलते हैं। मायावती आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी में गेमचेंजर साबित होंगी। अगर मायावती सहमत हैं तो मैं भी उनकी पार्टी के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार हूं। कांग्रेस की भी यही मंशा है। अगर ऐसा होता है तो हम 2024 के चुनाव के लिए चुनाव में नया फ्रंट देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बीते दिनों पटना में विपक्षी दलों की हुई बैठक के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी में कांग्रेस, सपा, रालोद के साथ गठबंधन कर सकती है और बसपा भी इसमें शामिल हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed