{"_id":"64f427996a2ba0a91b0e5668","slug":"sbsp-chief-om-prakash-rajbhar-says-shivpal-singh-yadav-will-come-with-us-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpal Singh Yadav: लोकसभा चुनाव के पहले शिवपाल भाजपा में शामिल हो जाएंगे, ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpal Singh Yadav: लोकसभा चुनाव के पहले शिवपाल भाजपा में शामिल हो जाएंगे, ओम प्रकाश राजभर का बड़ा दावा
Sun, 03 Sep 2023 11:58 AM IST
ishwar ashish
एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:58 AM IST
सार
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव के पहले यूपी में भी उलटफेर होगा और शिवपाल सिंह यादव भाजपा के साथ आ जाएंगे।
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर व शिवपाल सिंह यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के पहले सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव हमारे साथ (एनडीए में) आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की तरह यूपी में भी बड़ा उलटफेर होगा।
विज्ञापन
राजभर ने कहा कि इस संबंध में अंदरखाने बातचीत चल रही है। लोकसभा चुनाव के पहले शिवपाल पाला बदल लेंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे (शिवपाल सिंह यादव) भाजपा में शामिल होने की बात कही थी जिस पर शिवपाल ने भी उन्हें आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जल्द तय होगा यूपी में सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला, सपा को मिलेंगी इतनी सीट, 15 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस!
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - विश्व चैंपियन मैरीकॉम बोलीं- अपनी सोच में बदलाव लाएं महिलाएं, पति कमाता है, इससे संतुष्ट न हों
राजभर ने कहा कि घोसी विधानसभा उपचुनाव में शिवपाल सपा को जिताने के लिए नहीं भाजपा को जिताने के लिए काम कर रहे हैं। यह मेरा ही दबाव है कि एसी में बैठकर राजनीति करने वाले अखिलेश यादव आज उपचुनाव में जीत के लिए गांव-गांव भटक रहे हैं।