फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SBI to give loan of Rs 3,725 crore for noida airport

लखनऊ : जेवर एयरपोर्ट के लिए 3,725 करोड़ का कर्ज देगा एसबीआई, 20 साल में होगी अदायगी

Wed, 11 Aug 2021 06:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 11 Aug 2021 06:21 AM IST
सार

  • यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लि. परियोजना पूरा होने के एक साल बाद 20 साल में चुकाएगा कर्ज

विज्ञापन
SBI to give loan of Rs 3,725 crore for noida airport
समझौते पर हस्ताक्षर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) 3,725 करोड़ रुपये का ऋण देगा। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लि.(वाईआईएपीएल) जेवर एयरपोर्ट का निर्माण पूरा होने के एक साल बाद से ऋण की अदायगी शुरू करेगा। 20 वर्ष में ऋण अदा किया जाएगा। वाईआईएपीएल ने मंगलवार को एसबीआई और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. (नायल) के साथ जेवर एयरपोर्ट के ऋण के समझौता पत्र साइन किया।

विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में एक तरफा वृद्धि हुई है। 2017 से पहले जहां प्रदेश से केवल 25 स्थानों के लिए उड़ान संचालित होती थी वहीं अब 71 स्थानों के लिए हवाई सेवाएं है। इसमें 59 घरेलू उड़ानें और 12 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आगरा, सहारनपुर, अलीगढ़, आजमगढ़, मुरादाबाद, श्रावस्ती, चित्रकूट, सोनभद्र, अयोध्या और जेवर का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उड़ान स्कीम में चयनित अलीगढ़, आजमगढ़, मुरादाबाद, श्रावस्ती, चित्रकूट और सोनभद्र से जल्द नई उड़ान सेवाएं शुरू होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सरकार आठ हवाई अड्डों पर करीब 7,076 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। इसमें सबसे ज्यादा 5182 करोड़ जेवर एयरपोर्ट के लिए और एक हजार करोड़ की धनराशि अयोध्या एयरपोर्ट को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमानन के क्षेत्र में चार नए कोर्स शुरू होंगे
नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक विशाख.जी ने बताया कि कौशल विकास मिशन के तहत विमानन क्षेत्र के चार नए कोर्स शुरू किए जाएंगे। इससे विमानन के क्षेत्र में दक्ष श्रमशक्ति मिल सकेगी और प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed