{"_id":"6a584d61406af7627005cddd","slug":"sbi-salary-package-account-is-mandatory-for-basic-education-personnel-to-avail-of-insurance-benefits-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: बेसिक शिक्षा कर्मियों को लेना है बीमा लाभ, तो तत्काल करें ये काम; वरना नहीं मिलेगा कवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बेसिक शिक्षा कर्मियों को लेना है बीमा लाभ, तो तत्काल करें ये काम; वरना नहीं मिलेगा कवर
Thu, 16 Jul 2026 08:48 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:48 AM IST
सार
बेसिक शिक्षा कर्मियों को बीमा लाभ लेने के लिए एसबीआई सैलरी पैकेज खाता अनिवार्य है। स्थायी व संविदा शिक्षकों को लाभ दिलाने के लिए शासनादेश जारी किया गया है। अपर मुख्य सचिव ने सभी डीएम व बीएसए को निर्देश जारी किए हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
SBI
- फोटो : Adobestock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में स्टेट बैंक के साथ हुए समझौते के तहत बेसिक शिक्षा विभाग ने स्थायी और संविदा शिक्षकों समेत अन्य कर्मियों को सामूहिक व दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने के शासनादेश जारी कर दिया है। विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने राजधानी लखनऊ में बुधवार को सभी डीएम, मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक और बीएसए को पत्र भेजकर योजना को प्रभावी ढंग से लागू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
10 हजार से कम मानदेय पाने वाले कर्मियों को एसबीआई में जीरो बैलेंस खाता खोलना होगा। ऐसे खाताधारकों को एटीएम आधारित दो लाख रुपये का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। वहीं अन्य श्रेणियों के कर्मचारियों को एमओयू के तहत स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज (एसजीएसपी) या काॅर्पोरेट सैलरी पैकेज (सीएसपी) के अनुसार विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और बीमा सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि जिन स्थायी कर्मचारियों का पहले से एसबीआई में खाता है, उन्हें उसे एसजीएसपी में परिवर्तित कराना होगा। संविदा और आउटसोर्स कर्मियों के खाते कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के तहत खोले या परिवर्तित किए जाएंगे। जिला स्तर पर एसबीआई शाखाएं स्कूलों की मैपिंग कर शिविर लगाकर खाते खोलेंगी और बदलाव करेंगी, किंतु इससे पठन-पाठन प्रभावित नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन