फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sawdhan rally of bsp

सावधान रैली में आज से जुटेंगे बसपाई

Sun, 12 Jan 2014 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 12 Jan 2014 11:10 AM IST
विज्ञापन
sawdhan rally of bsp

बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर 15 जनवरी को होने वाली

विज्ञापन
सावधान रैली में कार्यकर्ता रविवार से ही आने लगेंगे।

स्मृति उपवन में करीब 50 हजार कार्यकर्ताओं के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं ने तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए रैली स्थल व स्मृति उपवन में डेरा डाल रखा है।


बसपा ने रमाबाई अंबेडकर रैली स्थल पर अब तक की सबसे बड़ी रैली करने की घोषणा की है। 20 लाख लोगों को जुटाने का ऐलान किया है। पार्टी नेताओं ने लोकसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन को पूरी ताकत झोंक दी है।

मायावती इसी रैली से चुनाव की दुंदुभी बजाएंगी। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर, राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी व नेता प्रतिपक्ष विधानसभा स्वामी प्रसाद मौर्य सहित प्रमुख पदाधिकारी रैली स्थल व स्मृति उपवन की तैयारियों का जायजा लेते रहे।

रैली में आने वालों की व्यवस्था में बड़े नेताओं के साथ करीब 100 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


छत्तीसगढ़ से भी आएगी ट्रेन
बसपा की 15 जनवरी को प्रस्तावित रैली में इस बार बिलासपुर, छत्तीसगढ़ से भी स्पेशल ट्रेन लखनऊ पहुंचेगी। रेलवे बोर्ड ने शनिवार को बसपा रैली के लिए 23 ट्रेनों में से 20 की सूची मुहैया करा दी। इनमें से सबसे अधिक ट्रेनें पश्चिमी उत्तर प्रदेश से कार्यकर्ताओं को लाएंगी।


रैली में नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, शामली, मुगलसराय, गढ़मुक्तेश्वर, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, बिलासपुर, सहारनपुर, पडरौना, नौतनवां, ब्रज बाजार, चौरी चौरा, आजमगढ़, मऊ रानीपुर, ललितपुर, आगरा, मथुरा और मांडा से कार्यकर्ताओं को लखनऊ लाने के लिए स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग कराई गई है। तीन अन्य ट्रेनों की सूचना रविवार तक रेलवे मुहैया कराएगी।


रेलवे के लिए चुनौती

बसपा रैली में सबसे अधिक ट्रेनों की बुकिंग खुद रेलवे के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। बसपा ने अब तक 23 ट्रेनों की बुकिंग कर ली है। इनमें से 15 को उत्तर रेलवे के चारबाग और आठ को पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्शन से चलाने की योजना है।

चारबाग से 15 ट्रेनों का संचालन रेलवे के लिए चुनौती बनता जा रहा है। इसे देखते हुए रेलवे आलमनगर से भी चार ट्रेनों को चलाने की सोच रहा है। शनिवार को मंडल रेलवे प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने आलमनगर स्टेशन का दौरा भी किया।

दरअसल, अब तक 2012 की बसपा रैली में सबसे अधिक 10 विशेष ट्रेनें चलाने का रिकॉर्ड था। इस बार 23 ट्रेनों की बुकिंग हो गई है, जबकि रेलवे भी एक स्पेशल ट्रेन चलाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed