फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Savitribai Phule awakened the spirit of education among women.

Lucknow News: सावित्री बाई फुले ने महिलाओं में जगाई शिक्षा की अलख

Mon, 05 Jan 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 05 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Savitribai Phule awakened the spirit of education among women.
सावित्री बाई फुले की जयंती रविवार को रायबरेली रोड स्थित संत रविदास ज्ञान विहार कल्ली पश्चिम में
लखनऊ। नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता और देश की पहली महिला शिक्षक के रूप में विख्यात सावित्री बाई फुले की जयंती रविवार को रायबरेली रोड स्थित संत रविदास ज्ञान विहार कल्ली पश्चिम में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सावित्री बाई फुले का जन्मोत्सव शिक्षा की उस ज्योति का उत्सव है जिसने अंधकार में डूबे समाज को दिशा दी। विशेषकर महिलाओं में शिक्षा की अलख जगाने में उनका योगदान सर्वोपरि रहा।
विज्ञापन

संत रविदास ज्ञान विहार कल्ली पश्चिम के अध्यक्ष उदयराज ने कहा कि माता सावित्री बाई फुले का संघर्ष आज भी हमारे जीवन को प्रेरणा देता है और समाज को शिक्षा से जोड़ने की शक्ति देता है। वीर बहादुर बौद्ध ने कहा कि सावित्री बाई फुले ने 1848 में पुणे के भिड़ेवाड़ा में लड़कियों के लिए भारत का पहला स्कूल खोला। प्लेग जैसी महामारी के दौरान उन्होंने बीमार लोगों की निस्वार्थ सेवा की और अंततः वे स्वयं संक्रमित हो गईं और उनका निधन हो गया। उनका बलिदान हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान स्कूली बच्चों ने भाषण और कविता पाठ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अमिता बौद्ध, चंदन कुमार, हरिवीर सिंह, ओम प्रकाश, अमर नाथ, अरविंद कुमार, डॉ. वसंत कुमार, मंजू लता राव, डॉ. दृष्टि जैसवार, अनुरेंद्र सिंह अन्नू, नीलम सोनी, सेवानिवृत्त अधिकारी जीत लाल सैनी व राम कुमार गौतम, डॉ. अशोक कुमार रवि, प्रियंका पाल आदि ने विचार व्यक्त किए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed