फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Satta Sangram:: Congress-SP leaders lashed out at BJP's claims in Barabanki, youth said corruption is a big pr

सत्ता संग्राम: बाराबंकी में भाजपा के दावों पर बरसे कांग्रेस-सपा के नेता, युवा बोले भ्रष्टाचार बड़ी समस्या

Tue, 23 Apr 2024 10:32 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 23 Apr 2024 10:32 PM IST
सार

अमर उजाला के सत्ता संग्राम का रथ बाराबंकी पहुंचा। शाम को कमला नेहरू पार्क में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी भिड़ंत देखने को मिली। 

विज्ञापन
Satta Sangram:: Congress-SP leaders lashed out at BJP's claims in Barabanki, youth said corruption is a big pr
Satta Sangram - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को सत्ता के संग्राम को लेकर अमर उजाला का रथ बाराबंकी पहुंचा। सुबह-सुबह लोगों से चाय पर चर्चा हुई तो दोपहर में युवाओं  से संवाद हुआ। शाम को शहर के एक पार्क में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के बीच डिबेट हुई।
विज्ञापन


शाम 5:30 बजे शहर के कमला नेहरू पार्क में भाजपा की ओर से जिला मीडिया प्रभारी विजयानंद बाजपेई और युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह मौजूद थे। रोहित ने कहा कि मोदी सरकार ने लोगों को योजनाओं का पैसा खाते में देने का काम किया है। विजयानंद बाजपेई ने कहा कि आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि चुनाव में कंपनियों से उनकी क्षमता के से ज्यादा चंदा लिया जा रहा है। भाजपा ने 12000 करोड़ का घोटाला किया है। यहां मौजूद सपा के प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान ने कहा कि 2012 से 2017 तक सपा ने जो वादे किए उनको निभाया। आखिर भाजपा ने बाराबंकी में क्या विकास किया। यहां पहुंचे बसपा के जिला अध्यक्ष विक्रम और नेता आरपी सिंह ने भाजपा पर जमकर प्रहार किया।

युवा बोले, भ्रष्टाचार सबसे बड़ी समस्या... लगे लगाम
बड़ेल के श्री साईं इंटर कॉलेज में युवाओं से संवाद शुरू हुआ तो एक युवक ने कहा कि जनता के सामने दो ही विकल्प है एक कांग्रेस और भाजपा। क्योंकि क्षेत्रीय पार्टियां राष्ट्रीय स्तर पर सक्षम नहीं। एक छात्र ने कहा कि भ्रष्टाचार बड़ी समस्या है। इसे रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई की व्यवस्था हो। एक छात्रा ने कक्षा 10 के बाद पढ़ाई के लिए मिलने वाली छात्रवृत्ति को दोबारा शुरू करने की मांग की। कुल मिलाकर युवाओं का फोकस शिक्षा रोजगार व भ्रष्टाचार पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed