फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sarvshikha abhiyan part time teachers salary will increased.

पार्ट टाइम कर्मचारियों को भी मिलेगी पूरी सेलरी!

Fri, 02 Jan 2015 02:16 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 02 Jan 2015 02:16 PM IST
विज्ञापन
Sarvshikha abhiyan part time teachers salary will increased.

सर्व शिक्षा अभियान में रखे गए उर्दू के अंशकालिक शिक्षक हों या कस्तूरबा गांधी विद्यालय के अंशकालिक शिक्षक इनके मानदेय की खामियां दूर करते हुए इसे बढ़ाया जाएगा। इसी तरह जिलों में रखे गए मैनेजमेंट एजुकेशनल सिस्टम (एमईएस) इंचार्ज तथा कंप्यूटर ऑपरेटर व लिपिकों के मानदेय का अंतर भी समाप्त किया जाएगा।

विज्ञापन


सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशालय के प्रस्ताव पर मुख्य सचिव आलोक रंजन ने सहमति देते हुए समिति बनाकर एक माह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत उर्दू के पूर्णकालिक व अंशकालिक शिक्षक रखे गए हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार पहले इनको मानदेय देने के लिए एकमुश्त पैसा देती थी और परियोजना निदेशालय मानदेय अपने हिसाब से तय करता था। इसके आधार पर शिक्षकों को 12,000 रुपये दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र ने विगत वर्ष पूर्णकालिक शिक्षकों का मानदेय 20,000 रुपये कर दिया और अंशकालिक शिक्षकों को 12,000 ही मिलता रहा। इससे अंशकालिक शिक्षक भी एक समान काम के एवज में 20,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय की मांग करने लगे। इसलिए परियोजना निदेशालय चाहता है कि अंशकालिक उर्दू शिक्षकों को भी 20,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाए।

कंप्यूटर ऑपरेटर और लिपिकों को भी मिलेगा फायदा

Sarvshikha abhiyan part time teachers salary will increased.

इसी तरह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कार्यरत अंशकालिक शिक्षकों को पहले 7200 मिलता था जिसे केंद्र ने 5000 कर दिया। परियोजना निदेशालय चाहता है कि राज्य सरकार अपने खर्च पर इन्हें पूर्व की तरह 7200 रुपये प्रतिमाह मानदेय दे।

इसके अलावा जिलों में तैनात एमईएस इंचार्ज के मानदेय की खामियां भी दूर कर इन्हें 19,775 के स्थान पर 22,460 देने तथा परियोजना निदेशालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर, लिपिक स्टेनो के मानदेय की खामियां दूर करने का प्रस्ताव है। इन्हें एक समान मानदेय देने का इरादा है।

राज्य परियोजना सर्व शिक्षा अभियान की निदेशक कुमुदलता श्रीवास्तव ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान की राज्य परियोजना निदेशक की अध्यक्षता में गठित होने वाली समिति सभी बिंदुओं पर परीक्षण करने के बाद एक माह में रिपोर्ट देगी। इसमें बेसिक शिक्षा निदेशक के अलावा वित्त नियंत्रक सर्व शिक्षा अभियान भी होंगे। समिति की रिपोर्ट पर मुख्य सचिव अंतिम निर्णय करेंगे।

तीन नए पदों पर होंगी नियुक्ति

Sarvshikha abhiyan part time teachers salary will increased.

राज्य परियोजना निदेशालय में संविदा के तीन नए पद बनाए जा रहे हैं। डॉटा एडमिनिस्ट्रेटर को 60,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय पर रखा जाएगा। इसके लिए बीई कंप्यूटर व एमसीए के साथ छह साल का अनुभव जरूरी होगा। इसी तरह सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर का एक पद होगा और इसे 50,000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा।

इसके लिए भी बीई कंप्यूटर व एमसीए अनिवार्य होगा। इसके अलावा सीनियर प्रोग्रामर रखा जाएगा जिसे 35,000 रुपये महीने दिया जाएगा। योग्यता एक समान होगी, बस अनुभव तीन साल का कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed