फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sarv shiksha abhiyan faces problems

चुनावी फेर में फंसा सर्व शिक्षा अभियान

Thu, 08 May 2014 12:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 08 May 2014 12:53 PM IST
विज्ञापन
sarv shiksha abhiyan faces problems

चुनावी आचार संहिता सिर्फ जनप्रतिनिधियों के लिए लागू नहीं होती है, बल्कि इसका असर बच्चों पर भी पड़ रहा है।

विज्ञापन


चुनावी आचार संहिता के फेर में सर्व शिक्षा अभियान का बजट भी फंस गया है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने यह साफ कर दिया है कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद भी अब बजट रिलीज किया जाएगा।

राज्य सरकार को अब केंद्र में नई सरकार के गठन का इंतजार करना होगा। इसके बाद ही बजट मिल पाएगा।

इससे संविदा पर कार्यरत शिक्षा मित्रों, विशेषज्ञ शिक्षकों और ब्लॉकों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर और सहायक लेखाकारों के मानदेय का संकट खड़ा हो गया है।

सर्व शिक्षा अभियान के तहत बेसिक शिक्षा की पढ़ाई निर्भर है।राज्य सरकार ने इस बार सर्व शिक्षा अभियान के तहत 13477.82 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा था।

इसमें मानसिक मंद, जापानी इंसेफलाइटिस (जेई) बुखार वाले 5256 बच्चों को घर पर शिक्षा देने, 1546 प्राथमिक, 198 उच्च प्राथमिक स्कूल खोलने, परिषदीय स्कूलों में 6445 अतिरिक्त क्लास रूम का प्रावधान था।
विज्ञापन


इसके अलावा 71,728 स्कूलों में चारदीवारी बनाने, 3257 में पेयजल की सुविधा और 2047 छात्रों व 1271 बालिकाओं के लिए शौचालय बनाने का प्रावधान किया गया है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित बजट पर चर्चा भी कर चुका है।

इसमें कुछ प्रस्तावों को छोड़ दें तो अधिकतर पर सहमति बन चुकी है। केंद्र सरकार सर्व शिक्षा अभियान के तहत बजट जारी करता इससे पहले आचार संहिता लागू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार ने कुछ जरूरी मदों में पैसे देने की मांग भी की थी।

मसलन संविदा पर कार्यरत शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और ब्लॉकों पर कार्यरत लेखाकार और कंप्यूटर ऑपरेटरों का मानदेय का पैसा मांगा गया था लेकिन इसे भी अभी तक नहीं दिया गया है। इससे इनका मानदेय फंस हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed