Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sarojininagar leads in enrolling new voters, Cantt lags at the bottom

Lucknow News: नए मतदाताओं को जोड़ने में सरोजनीनगर आगे, कैंट सबसे पीछे

Mon, 30 Nov 2026 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sarojininagar leads in enrolling new voters, Cantt lags at the bottom
कई जगह बूथों पर लगा ​शि​विर।
लखनऊ। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के तहत दो दिन चले विशेष अभियान में 20,683 नए मतदाताओं ने फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण कराया। नाम-पते में संशोधन के लिए भी बड़ी संख्या में आवेदन आए। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नए मतदाताओं को जोड़ने के मामले में सरोजनीनगर सबसे आगे रहा, जबकि कैंट में सबसे कम आवेदन मिले।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, नौ विधानसभा क्षेत्रों में कुल 20,683 फॉर्म-6 प्राप्त हुए। इनमें 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 3,018 आवेदन शामिल हैं। वहीं, मतदाता सूची में संशोधन के लिए फॉर्म-8 के तहत 2,364 आवेदन मिले। मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के तहत 514 आवेदन मिले।
विज्ञापन

पुरुष मतदाताओं की संख्या ज्यादा

सबसे अधिक 3,357 आवेदन सरोजनीनगर में मिले। इसके बाद लखनऊ पश्चिम में 2,683 और बख्शी का तालाब में 2,334 फॉर्म-6 जमा हुए। वहीं, लखनऊ कैंट में 1,545 आवेदन ही आए, जो सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में सबसे कम हैं। नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए मिले कुल आवेदनों में 11,231 पुरुष और 9,452 महिलाएं हैं। 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग में भी युवाओं की भागीदारी अच्छी रही। इस आयु वर्ग के 3,018 आवेदन मिले, जिनमें 1,613 पुरुष और 1,405 महिलाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

158 दोहरे मतदाताओं के नाम काटे गए

मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 के तहत 514 आवेदन मिले। इनमें 168 आवेदन मृत्यु के आधार पर, 87 अनुपस्थित या स्थायी रूप से स्थानांतरित होने के आधार पर और 158 पहले से पंजीकृत होने के आधार पर हैं। 66 स्थायी रूप से स्थानांतरित और 35 अन्य श्रेणी के आवेदन मिले।


दिव्यांग मतदाताओं का एक भी आवेदन नहीं

मतदाता सूची में नाम, पते और अन्य विवरणों में संशोधन के लिए फॉर्म-8 के तहत 2,364 आवेदन मिले। इनमें 1,774 आवेदन विवरण में सुधार के लिए हैं। वहीं, 522 आवेदन निवास स्थान बदलने, 68 आवेदन मतदाता पहचान पत्र बदलने के लिए मिले। दिव्यांग मतदाताओं के चिह्नांकन के लिए कोई आवेदन नहीं आया।
विधानसभा क्षेत्रवार फॉर्म-6 का ब्योरा

विधानसभा क्षेत्र - कुल फॉर्म-6 - 18-19 वर्ष के आवेदन

सरोजनीनगर - 3,357 - 378
मलिहाबाद - 2,816 - 248

लखनऊ पश्चिम - 2,683 - 255

बख्शी का तालाब - 2,334 - 286
लखनऊ उत्तर - 2,219 - 342

लखनऊ मध्य - 2,025 - 339
लखनऊ पूर्व - 1,742 - 323

मोहनलालगंज - 1,962 - 396
लखनऊ कैंट - 1,545 - 451

कई जगह बूथों पर लगा शिविर।

कई जगह बूथों पर लगा शिविर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed