फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sarojininagar area is improving with schemes worth 32 thousand crores: CM

32 हजार करोड़ की योजनाओं से संवर रहा सरोजनीनगर क्षेत्र: सीएम

Tue, 11 Mar 2025 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Sarojininagar area is improving with schemes worth 32 thousand crores: CM
कार्यक्रम में छात्रा को लैपटॉप देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की 12 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। राम मनोहर लोहिया विधि विवि में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से आयोजित तीन साल बेमिसाल, सरोजनीनगर आभार दिवस कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी शामिल हुए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र 32 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं से संवर रहा है। इसमें विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की मुख्य भूमिका है। यही एक प्रतिबद्ध, समर्पित जनप्रतिनिधि की पहचान है। विकास की कई योजनाओं का काम पूरा हो चुका है। 1200 करोड़ रुपये की लागत से 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाले कन्वेंशन सेंटर का निर्माण भी इसी विधानसभा क्षेत्र में हो रहा है।
विज्ञापन




डिफेंस कॉरिडोर, यूपी का पहला फोरेंसिक इंस्टिट्यूट, एरो सिटी, एआई सिटी के साथ डाटा सेंटर भी यहीं बन रहा है। 24 मार्च को सरकार के आठ साल पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर हर जिले में प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सीएम ने 25 मेधावियों को लैपटॉप व 25 को साइकिल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सरोजनीनगर से अमृतसर और करतारपुर यात्रा पर गए श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री को पवित्र जल और प्रसाद भी दिया। कार्यक्रम स्थल पर विकास कार्यों की लगाई गई प्रदर्शनी को भी सीएम ने देखा।



अफसर से विधायक बने, लोगाें की बदली धारणा

सीएम ने कहा कि डॉ. राजेश्वर सिंह को जब पार्टी ने प्रत्याशी बनाया था, तब उनकी छवि एक पुलिस अफसर की थी। लोगों में आम धारणा होती है कि अधिकारी लोगों से संवाद कम करते हैं तो विधायक बनने के बाद कैसे करेंगे, लेकिन डॉ. सिंह ने लोगों से संवाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। विधानसभा में पहचान बनाई।



इन प्रोजेक्ट का किया लोकार्पण



कंपोजिट मॉडल स्कूल, भगवान परशुराम की प्रतिमा, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा, सरोजनीनगर वृद्धाश्रम में कराए गए विकास कार्य, सरोजनीनगर तहसील में कराए गए विकास कार्य, 10 तारा शक्ति केंद्र, 5 ओपन एयर जिम, रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं सशक्तीकरण केंद्र, 25 मंदिरों का जीर्णोद्धार, 20 परिषदीय विद्यालयों में 5-5 झूले, 15 स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी/ स्मार्ट बोर्ड पैनल, पांच सार्वजनिक पुस्तकालय



3 साल में 4 हजार से अधिक परियोजनाएं



वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सरोजनीनगर विधानसभा में पिछले तीन वर्षों में 41 विभागों की 4118 परियोजनाओं को धरातल पर उतारा गया। क्षेत्रीय विधायक ने हर वर्ग को साथ में जोड़ा। महिला व मेधावियों के कल्याणकारी योजनाएं शुरू कीं। जो बहुत ही सराहनीय है।



लाभार्थियों से सीएम ने किया संवाद



सीएम ने योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। लाभार्थियों ने योजना से मिली सहूलियत के बारे में बताया। इस दौरान विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आश्वस्त किया कि जनता के हित संबंधी योजनाएं लगातार चलती रहेंगी।


सुरों की बही बयार

मशहूर कवयित्री अनामिका जैन अम्बर और अनन्या सिंह ने अपने सुरों से समां बांधी। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, महापौर सुषमा खर्कवाल, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री वीरेंद्र तिवारी, पूर्व सांसद रीना चौधरी, राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अमरपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed