सारा मामले में गृहमंत्री ने दिया सीबीआई का भरोसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की बहू सारा की मौत की सीबीआई जांच के लिए गृहमंत्री राजनाथ सिंह एक बार फिर संबंधित अफसरों से सिफारिश करेंगे।
बुधवार को गृहमंत्री ने सारा की मां सीमा सिंह को यह आश्वासन दिया। सीमा सिंह ने बेटे हर्ष के साथ दिल्ली में गृहमंत्री के जनता दरबार में उनसे मुलाकात की थी।
सीमा सिंह के अनुसार उनसे गृहमंत्री ने कहा कि सीबीआई उनके अधीन नहीं है, इसके बावजूद वह सारा की मौत की जांच जल्द शुरू कराने के लिए संबंधित अफसरों से सिफारिश करेंगे।
दिल्ली पुलिस पर भी लगाया आरोप
सीमा सिंह ने गृहमंत्री को शनिवार को बेटे हर्ष पर हुए हमले के बारे में भी जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस पर हल्की धाराओं में एफआईआर दर्ज करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि अमरमणि त्रिपाठी और अमनमणि उनके परिवार की हत्या कराना चाहते हैं। उन्होंने पूर्व मंत्री व उनकी पत्नी मधुमणि को गोरखपुर अस्पताल से वापस जेल भेजने की मांग की।
साथ ही बेटे हर्ष पर हमले के आरोपी फीरोजाबाद के दबंग मनोज गोयल को गिरफ्तार कर जेल भेजने के लिए कहा। गृहमंत्री ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।