{"_id":"606837628ebc3e5924447de2","slug":"saptkranti-express-broke-into-two-parts-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: दो हिस्से में बंटी सप्तक्रांति एक्सप्रेस, यात्रियों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: दो हिस्से में बंटी सप्तक्रांति एक्सप्रेस, यात्रियों में मचा हड़कंप
Sat, 03 Apr 2021 03:07 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 03 Apr 2021 03:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ आ रही ट्रेन 02558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस शुक्रवार करीब 10 बजे काकोरी के पास दो हिस्सों में बंट गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
दरअसल, कपलिंग टूट जाने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। हालांकि, कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को दी गई जिसके बाद पहुंची टीम ने ट्रेन को फिर से जोड़ा। घटना को लेकर लोको पायलट व गार्ड के बयान लखनऊ में दर्ज किए गए।
विज्ञापन
सप्तक्रांति एक्सप्रेस शुक्रवार को आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जा रही थी कि लखनऊ के काकोरी में दो कोच को जोड़ने वाली कपलिंग अचानक टूट गई। जब तक ड्राइवर को मामले की जानकारी होती ट्रेन का एक हिस्सा करीब एक किलोमीटर आगे निकल चुका था।
विज्ञापन
इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ पर जानकारी मिलने पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन को वापस लाया गया और पीछे छूट गए हिस्से से जोड़ दिया गया।