फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sapru margs model road destroyed

लखनऊ : सीवर लाइन के लिए खोद डाली 3 करोड़ रुपये से बनी मॉडल सड़क

Tue, 19 Jan 2021 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
sapru margs model road destroyed
सप्रू मार्ग पर सीवर लाइन डालने के लिए 3 करोड़ से बनी मॉडल सड़क।
लखनऊ। करीब छह महीने की योजना के बाद बनी शहर की पहली मॉडल व स्ट्रीट फॉर ऑल सड़क जल निगम ने सीवर लाइन के काम के लिए खोद दी है। सप्रू मार्ग पर सहारागंज मॉल होते हुए शाहनजफ रोड तक इस सड़क को बनाया गया था। 2019 के अंत में काम पूरा कर सड़क शुरू की गई। उस वक्त दावा किया गया था कि सभी विभागों से सहमति के बाद बनी इस सड़क को खोदने या नया निर्माण की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

स्ट्रीट फॉर ऑल पर जल निगम ने गोमती होटल के पास खोदाई शुरू की है। इससे दो लेन बंद हो गई हैं। पहले से इस सड़क पर अतिक्रमण है, वहीं अब खोदाई से इसका महत्व ही खत्म हो गया है। एलडीए के एक पूर्व अधिकारी ने बताया कि निर्माण से पहले कई दौर की बैठक में प्रदेश सरकार के सलाहकार व पूर्व आईएएस अधिकारी केशव वर्मा और वर्ल्ड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की टीम भी शामिल रही थी। लेसा, नगर निगम, जल निगम, स्मार्ट सिटी के अधिकारी तक इसमें शामिल हुए। इसके बाद सुनिश्चित हुआ था कि आगे यहां कोई काम नहीं होना है। जल निगम को स्ट्रीट फॉर ऑल बनाए जाने के समय ही सीवर लाइन डालने की जानकारी साझा करनी चाहिए थी। स्ट्रीट फॉर ऑल बनाने में एलडीए को आठ महीने लगे। इसकी वजह यह भी रही कि जिस कंपनी पवनसुत ने ठेका लिया, वह काम अधूरा छोड़ भाग गई। ब्लैकलिस्ट किए जाने की कार्रवाई शुरू होने के बाद उसने काम पूरा कराया।
विज्ञापन

प्लास्टिक कचरे से बनी सड़क
मुख्य अभियंता इंदुशेखर सिंह ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के स्वामित्व की इस सड़क को जरूरी सहमति के बाद ही बनाया गया। तीन करोड़ रुपये अवस्थापना निधि से सड़क को बनाने में प्लास्टिक कचरे का उपयोग हुआ। वहीं, स्ट्रीट वेंडरों से लेकर पार्किंग, लोगों के बैठने, हरियाली, दिव्यांगों के चलने के लिए विशेष लेन जैसे प्रयोग किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम से एनओसी नहीं ली
जल निगम के परियोजना प्रबंधक पीयूष मौर्या का कहना है कि सप्रू मार्ग पर सीवर लाइन डालने की योजना पहले से थी। स्ट्रीट फॉर ऑल बनाने से पहले जल निगम से कोई एनओसी नहीं ली गई। ऐसा होता तो काम की जानकारी दी जाती। सीवर लाइन का काम पूरा होने के बाद पीडब्ल्यूडी इसे स्मार्ट सिटी रोड में फिर बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed