फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sanskar Bharti will bring public awareness through art literature on Chauri Chaura century

चौरी चौरा शताब्दी वर्ष को कला साहित्य के माध्यम से जन-जागरूकता लाएगी संस्कार भारती

Thu, 21 Jan 2021 07:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 21 Jan 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Sanskar Bharti will bring public awareness through art literature on Chauri Chaura century
संस्कार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री अमीर चंद - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय आयोजन समिति की बैठक में सुनिश्चित किया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार चौरी-चौरा शताब्दी समारोह के जरिए इस प्रसिद्ध जनआंदोलन की गौरव-गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अनेक बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पर काम करने जा रही है। शताब्दी समारोह के अंतर्गत पूरे प्रदेश के सभी जिलों में अनेक स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन की रूप रेखा बनाई जा रही है। सरकार द्वारा स्वाधीनता संग्राम के 75वें वर्ष को भी बड़े स्तर पर मनाने की योजना है।

विज्ञापन


चौरी चौरा आंदोलन भारतीय स्वाभिमान का जन आंदोलन था, जिसे ब्रिटिश हुकूमत ने बड़ी बर्बरता पूर्वक कुचलने की कोशिश की जो जनआक्रोश के रूप मे 4 फरवरी 1922 को फूटा था।
विज्ञापन


आयोजन समिति के सदस्य संस्कार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री अमीर चंद ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित चौरी चौरा शताब्दी समारोह को संस्कार भारती के कलाकार साहित्यकार अपनी कला साहित्य के माध्यम से जन जन तक न केवल पहुंचाएंगे बल्कि जनभागीदारी बढ़ाने मे भी सहायक सिद्ध होंगे। साल भर चलने वाले इस कार्यक्रम मे ही संस्कार भारती ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है और साथ ही सब प्रकार से सरकार को सहयोग करने का भी फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षो मे उत्तर प्रदेश सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए। जिसमें मथुरा का रंगोत्सव और बरखा बहार, रामनगरी अयोध्या का भव्य दीपोत्सव, लखनऊ का कबीर उत्सव, नैमिषारण्य में नैमिशेय शंखनाद और पंडित दीनदयाल जन्मशती समारोह पर आयोजित फराह महोत्सव जैसे कार्यक्रम उल्लेखनीय हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed