फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sanjay Sherpuria case: STF takes possession of case diary, preparing to take it on remand

संजय शेरपुरिया प्रकरण : एसटीएफ ने कब्जे में ली केस डायरी, दोबारा रिमांड पर लेने की तैयारी

Sun, 14 May 2023 10:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 14 May 2023 10:08 PM IST
सार

एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने 25 अप्रैल संजय शेरपुरिया को कानपुर सेंट्रल स्टेशन से पकड़ा था। पूछताछ करने के बाद विभूतिखंड थाने में उस पर धोखाधड़ी, जालसाजी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
Sanjay Sherpuria case: STF takes possession of case diary, preparing to take it on remand
गिरफ्तार संजय शेरपुरिया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महाठग संजय शेरपुरिया प्रकरण के मामले की केस डायरी एसटीएफ ने पुलिस से कब्जे में ले ली है। अब तक की गई विवेचना संबंधी साक्ष्याें का सत्यापन करना शुरू कर दिया। एसटीएफ आगे की विवेचना करने के लिए आरोपी को कस्टडी रिमांड पर ले सकती है। इसके पहले पुलिस ने संजय को छह दिन की रिमांड पर लिया था।

विज्ञापन


एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने 25 अप्रैल संजय शेरपुरिया को कानपुर सेंट्रल स्टेशन से पकड़ा था। पूछताछ करने के बाद विभूतिखंड थाने में उस पर धोखाधड़ी, जालसाजी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। संजय पर मनी लांडि्रंग, टैक्स चोरी, नौकरी व स्वरोजगार के नाम पर ठगी व देश के शीर्ष नेताओं के साथ फोटो क्लिक करवाकर लोगों को झांसा देकर उनसे धन उगाही करने का आरोप है। 
विज्ञापन


पुलिस ने संजय को जेल भेजा था। उसके बाद छह दिन की कस्टडी रिमांड पर लेकर संजय को पहले दिल्ली और फिर गुजरात ले गई थी। तमाम दस्तावेज पुलिस ने बरामद किए थे। रिमांड खत्म होने के बाद शासन के आदेश पर ये विवेचना एसटीएफ को ट्रांसफर कर दी गई थी। सूत्रों के मुताबिक एसटीएफ ने केस डायरी व अन्य सभी दस्तावेज पुलिस से ले लिए हैं। एसटीएफ की जांच में अब तेजी आएगी। सूत्रों ने बताया कि केस से संबंधित तमाम सवालों के जवाब मिलना व साक्ष्य जुटाना बाकी है। इसलिए अब एसटीएफ संजय शेरपुरिया को कस्टडी रिमांड पर ले सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed