फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sanjay lathar speaks about relation between mulayam singh and akhilesh yadav.

'अमर सिंह जैसा होगा शिवपाल का हाल, मुलायम-अखिलेश में कोई मतभेद नहीं'

Mon, 24 Sep 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 24 Sep 2018 09:55 AM IST
विज्ञापन
sanjay lathar speaks about relation between mulayam singh and akhilesh yadav.
अखिलेश यादव व शिवपाल सिंह यादव।

सपा प्रवक्ता व जंतर-मंतर पर हुई साइकिल रैली के संयोजक संजय लाठर ने कहा कि शिवपाल सिंह यादव और उनके नवगठित मोर्चे का हाल अमर सिंह जैसा होगा। मुलायम सिंह और अखिलेश यादव में कोई मतभेद नहीं है।

विज्ञापन


मुलायम के रैली में आने से यह साबित भी हो गया है। उनका पूरा आशीर्वाद अखिलेश यादव एवं सपा के साथ है। पूरी पार्टी उन्हीं के मार्गदर्शन में काम कर रही है। वह अधिकतर सीटों पर सपा का प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


लाठर ने कहा कि 2019 का चुनाव प्रधानी का नहीं, देश के प्रधानमंत्री का है। प्रदेश व देश के लोग उसी नजरिये से मतदान करेंगे।

मुलायम की मौजूदगी से शिवपाल को लगा तगड़ा झटका

sanjay lathar speaks about relation between mulayam singh and akhilesh yadav.

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने रविवार को दिल्ली में जंतर-मंतर पर अखिलेश यादव के मंच पर पहुंचकर शिवपाल सिंह यादव को तगड़ा झटका दिया है। समाजवादी सेकुलर मोर्चा बनाने के बाद शिवपाल ने दावा किया था कि मुलायम सिंह का आशीर्वाद उनके साथ है।

उन्होंने मुलायम को मोर्चे के अध्यक्ष पद का ऑफर किया था। इसके विपरीत मुलायम ने अखिलेश के मंच पहुंचकर यहां तक कहा दिया कि सपा नौजवानों की पार्टी है, जो कभी बूढ़ी नहीं होगी। पार्टी की करनी-कथनी में कोई भेद नही है।

एक कार्यक्रम में छलका शिवपाल का दर्द

sanjay lathar speaks about relation between mulayam singh and akhilesh yadav.
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala

जंतर-मंतर पर जब मुलायम और अखिलेश यादव मंच साझा कर रहे थे तब लखनऊ में शिवपाल सिंह सहकारिता भवन में एक कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। इस दौरान उनका दर्द छलक आया।

उन्होंने कहा कि कभी-कभी बहुत से लोगों को बिना मेहनत के बहुत कुछ मिल जाता है। कुछ लोगों को मेहनत से भी नहीं मिलता। कुछ भाग्यशाली हैं जिन्हें बिना कुछ किए बहुत कुछ मिला। माना जा रहा है कि उनका इशारा अखिलेश यादव की तरफ था। इस कार्यक्रम के तत्काल बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed