फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sanjay Gandhi Hospital suspension: Case reached High Court

संजय गांधी अस्पताल निलंबन: मामला पहुंचा हाईकोर्ट,आज डबल बेंच कर सकती है सुनवाई, अस्पताल के बाहर चल रहा है धरना

Wed, 27 Sep 2023 06:48 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 27 Sep 2023 06:48 AM IST
सार

अमेठी के संजय गांधी अस्पताल के निलंबन का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस पर राजनीतिक बयानबाजी होने शुरू हो गई है। अब यह मामला हाईकोर्ट की चौखट पर है। 

विज्ञापन
Sanjay Gandhi Hospital suspension: Case reached High Court
घटना के बाद अस्तपाल विवादों में आ गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेठी के मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल के लाइसेंस निलंबन का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में बुधवार को सुनवाई संभावित है। वहीं, सीएमओ ने इस मामले में हुई कार्रवाई के बारे में स्टैंडिंग काउंसिल को रिकार्ड भेज दिए हैं। अब सभी की निगाहें न्यायालय के फैसले पर पर टिकी हुई है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र मुसाफिरखाना के गांव पांडेय का पुरवा मजरे रामशाहपुर निवासी अनुज शुक्ल की पत्नी दिव्या शुक्ला की मौत के मामले में मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। साथ ही इमरजेंसी, ओपीडी समेत अन्य सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिसके चलते अस्पताल पूरी तरह से बंद हो गया है। अस्पताल बंद होने के बाद जहां क्षेत्रीय व गैर जनपद के मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही अस्पताल के 400 से अधिक कर्मचारियों का भविष्य अंधकार में हो गया है।
विज्ञापन


इस मामले में संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के हायर अथॉरिटी के निर्णय के क्रम में संजय गांधी अस्पताल के सीओओ अवधेश शर्मा की ओर उच्च न्यायालय में अपील दाखिल की गई है। अपील दाखिल होने के बाद संजय गांधी अस्पताल प्रकरण की सुनवाई डबल बेंच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल चुका है सर्वश्रेष्ठ अस्पताल का सम्मान
संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के प्रशासक मनोज मुटटू ने बताया कि अस्पताल को जिले में सर्वश्रेष्ठ अस्पताल का सम्मान मिला है, वहीं सुविधाओं एवं संसाधनों के साथ ही चिकित्सीय सेवाओं के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। बताया कि जब यहां हमें अपना पक्ष रखने का मौका नहीं मिला तो हम लोग हाईकोर्ट की शरण में गए हैं। अपना पक्ष रखते हुए अपील की गई है। बुधवार को सुनवाई की डेट लगी है।

संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष सोनिया गांधी के प्रतिनिधि केएल शर्मा ने बताया कि संजय गांधी अस्पताल में कांग्रेस के ही लोगों का नहीं बल्कि सभी का दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इलाज होता है। गरीब जनता को कम पैसे में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराए जाने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि अस्पताल जैसे संस्थान पर तो राजनीति ना करो। शासन एवं प्रशासन की ओर से 90 दोनों का समय देते हुए नोटिस जारी की गई थी। मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की गई थी। लेकिन 24 घंटे की ही अंदर कार्यवाही किया जाना पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर कोर्ट में अपील की गई है।


पुलिस ने शुरू की जांच
संजय गांधी अस्पताल के मामले को लेकर दर्ज मुकदमे की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। मंगलवार को मामले के विवेचक ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी हासिल की है। मरीज के इलाज से संबंधित प्रपत्रों का अवलोकन किया। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह का कहना है कि संजय गांधी अस्पताल के मामले में स्टैंडिंग काउंसिल ने अब तक हुई कार्रवाई का रिकार्ड मांगा था, उसे दे दिया गया है।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed