{"_id":"5a956f404f1c1b5e6e8b7c8a","slug":"sanjay-dikshit-expelled-from-congress-for-next-six-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय दीक्षित छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित, नसीमुद्दीन का विरोध करने पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय दीक्षित छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित, नसीमुद्दीन का विरोध करने पर गिरी गाज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 27 Feb 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
संजय दीक्षित
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार पार्टी के फैसले का विरोध करने पर कांग्रेस नेतृत्व की गाज संजय दीक्षित पर गिर ही गई। उन्हें छह साल के लिए कांग्रेस से निकाल दिया गया। उन्होंने नसीमुद्दीन सिद्दीकी का कांग्रेस में शामिल होने पर विरोध किया था। जिसके लिए उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। संजय दीक्षित कांग्रेस में प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर थे।
विज्ञापन
जारी किए गए नोटिस के जवाब में भी वो (संजय दीक्षित) अपने स्टैंड पर कायम थे और कहा था कि मुझे नसीमुद्दीन के कांग्रेस ज्वाइन करने से आपत्ति है। वो कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों में फिट नहीं बैठते हैं। मुझे उनके साथ आए अन्य नेताओं से दिक्कत नहीं है, लेकिन उनके (नसीमुद्दीन) कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी का पक्ष कमजोर होगा।
विज्ञापन
संजय दीक्षित ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे होने की बात कही थी और ये तर्क दिया था कि इससे भाजपा को कांग्रेस के खिलाफ एक और हथियार मिल जाएगा। संजय के अनुसार, हो सकता है कि राहुल गांधी को नसीमुद्दीन के बारे में पूरी जानकारी न दी गई हो नहीं तो वो कभी भी उन्हें पार्टी में शामिल न करते।
विज्ञापन
वहीं, कांग्रेस ने विज्ञप्ति जारी करते हुए संजय दीक्षित को पार्टी से निकाले जाने की जानकारी दी और अनुशासनहीनता की बात कहते हुए उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।