फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sanitation system in VIP ward collapses; garbage not being collected even from the councilor's house.

Lucknow News: वीआईपी वार्ड में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, पार्षद के घर से भी नहीं उठ रहा कूड़ा

Thu, 06 Aug 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Sanitation system in VIP ward collapses; garbage not being collected even from the councilor's house.
महात्मा गांधी वार्ड में सड़क पर पड़ा कूड़ा।
लखनऊ। जिस महात्मा गांधी वार्ड में मुख्यमंत्री आवास, विधानसभा और योजना भवन है, उसी वार्ड में सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। घरों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। हाल यह है कि भाजपा पार्षद के घर से भी कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। काम में इस भारी लापरवाही पर पार्षद ने तत्काल रामकी कंपनी को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

पार्षद अमित चौधरी ने बताया कि बुधवार को चार दिन बाद नई बस्ती मैदान में रामकी की गाड़ी कूड़ा उठाने आई। कंपनी के पर्यवेक्षक ने सफाई दी कि चालक बीमार था, इसलिए देरी हुई। इस पर पार्षद ने सवाल उठाया कि यदि कोई चालक बीमार है, तो क्या कंपनी के पास वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि जब कंपनी को घर-घर कूड़ा कलेक्शन शुरू करना था, तब उन्होंने ही लोगों को प्रेरित किया था। उनके प्रयासों से लगभग 40 से 50 फीसदी घरों ने कूड़ा देना शुरू किया था, मगर अब कंपनी की गाड़ी ही नहीं आ रही है और लोग सड़क पर कूड़ा फेंकने को मजबूर है।
विज्ञापन

पार्षद ने कहा कि कंपनी के प्रबंध निदेशक अभय रंजन से लगातार शिकायतें की हैं, लेकिन धरातल पर कोई सुधार नहीं दिख रहा है। सुबह सात बजे से ही उनके फोन पर कूड़ा न उठने की शिकायतें आने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉयन एनवायरो की भी लापरवाही जारी, लगा जुर्माना
नगर निगम के सफाई निरीक्षक ने 29 जुलाई को चित्रगुप्त नगर वार्ड का निरीक्षण किया तो सफाई व्यवस्था खराब मिली थी। जगह-जगह कूड़ा पड़ा था। इस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। 30 जुलाई और एक अगस्त को सरोजनीनगर द्वितीय क्षेत्र में गंदगी मिली थी। इस पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। एक अगस्त को गीतापल्ली वार्ड में भी निरीक्षण के दौरान गंदगी मिली थी। इस पर 25 हजार रुपये जुर्माना लाॅयन कंपनी पर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed