फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sangh and muslim group working for modi

मोदी के लिए संघ-मुस्लिम मंच हुए साथ!

Thu, 24 Apr 2014 05:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 Apr 2014 05:56 PM IST
विज्ञापन
sangh and muslim group working for modi

मुस्लिमों के दिल से मोदी का डर निकालने के लिए संघ पुरजोर कोशिश कर रहा है, वहीं उसे राष्ट्रीय मुस्लिम मंच का भी साथ मिल रहा है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुसलमानों के मन से मोदी का भय निकालने में जुटा हुआ है। इसके लिए संघ के सहयोगी संगठन राष्ट्रीय मुस्लिम मंच की तरफ से पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जा रहा है।

इसके माध्यम से लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है कि कुछ तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दल मुसलमानों के सामने भाजपा व मोदी का हौवा खड़ा करके उनका वोट हासिल करना चाहते हैं।
विज्ञापन


इस तरह के दो कार्यक्रम बुधवार को लखनऊ में भी आयोजित किए गए।

कथित धर्मनिरपेक्षों से बचें मुस्लिम

sangh and muslim group working for modi

इनमें मंच के संरक्षक और संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दल मुसलमानों को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करके मोदी और भाजपा का हौवा खड़ा कर रहे हैं।

मुसलमानों को इन दलों के हथकंडों में नहीं फंसना चाहिए। मंच के राष्ट्रीय सह संयोजक महिरध्वज सिंह ने बताया कि गुरुवार को वाराणसी में मुसलमानों का सम्मेलन होगा।

इसके बाद 26 अप्रैल को कानपुर में भी ऐसा ही कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जल्द ही इलाहाबाद, सुल्तानपुर और अमेठी में भी मुस्लिम सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

गौरतलब है कि कांग्रेस और अन्य भाजपा विरोधी दलों ने मोदी को एक सांप्रदायिक नेता के रूप में पेश करने की पुरजोर कोशिश की है। जिससे कि मुस्लिम वोट बैंक हासिल किया जा सके।

पार्टी ने भी सुरक्षा की बात की

sangh and muslim group working for modi
इस संबंध में अभी हाल ही में भाजपा में शामिल होने वाले पत्रकार एम जे अकबर ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में बनने वाली सरकार अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और हितों को लेकर प्रतिबद्ध होगी।

उन्होंने बताया कि भाजपा ने अपने मैनिफेस्टो में पेज नंबर 17 पर इसके लिए इंतजाम कर दिया है। वक्फ के नाम पर हो रही लूट पर भी भाजपा का नजरिया साफ है।

एमजे अकबर ने कहा कि पिछले 10 साल से केंद्र में यूपीए सरकार है। इन 10 सालों में हुए भ्रष्टाचार के कारण देश बर्बाद हुआ। वहीं इसी अवधि में गुजरात में नरेंद्र मोदी ने विकास करके दिखाया।

यह इसलिए संभव हुआ क्योंकि वहां पिछले 10 साल में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ। यूपीए सरकार और सोनिया गांधी 10 साल तक गुजरात की स्क्रूटिनी करती रहीं।
विज्ञापन

कांग्रेस के पास सिर्फ यही

sangh and muslim group working for modi

भाजपा सदस्य एम जे अकबर ने ये भी कहा कि पुलिस, सीबीआई, एनजीओ, मीडिया सभी को इस काम के लिए लगाया गया, लेकिन फिर भी कुछ नहीं मिला। कांग्रेस के पास अब एक ही बात रह गई है।

10 साल पुराना गुजरात में हुआ एक दिन का दंगा। असम, यूपी, पंजाब में हुए दंगों में उनकी कोई उत्सुकता नहीं है। बस गुजरात ही उनके लिए बचा है।

क्या कोई मुख्यमंत्री अपने राज्य में ऐसा चाहेगा? सुप्रीम कोर्ट ने भी मोदी को सही माना। अब मैं कहता हूं कि मोदी पर अंगुली उठाने वालों को सजा मिलनी चाहिए।

कुल मिलाकर यही कहा जा सकता है कि अगर भाजपा मुस्लिम वोट इकट्ठा करने में कामयाब हो जाए तो इसमें हैरानी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed