लखनऊ। संगीत भवन अकादमी का 38वां वार्षिकोत्सव रविवार को उर्दू अकादमी प्रेक्षागृह में मनाया गया। संगीताचार्य पंडित कमल डेविड की पावन स्मृतियों को समर्पित कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय संगीत, वादन, गायन और कथक नृत्य की मनोहर प्रस्तुतियों ने संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नौ सितारों के सामूहिक वाद्यवृंद से हुआ। राग मिश्र काफी, राग मिश्र पीलू तथा ताल दीपचंदी पर आधारित इस आकर्षक प्रस्तुति में मिहिका गांगली, प्रवीन गौण, भव्या गुप्ता, भव्या जैन, चंदा मैढ़, विजयश्री सिंह, अव्युक्ता, अथर्व श्रीवास्तव एवं अंतरा भट्टाचार्य ने सहभागिता की। समारोह का समापन पारंपरिक कथक से हुआ।

मनाया गया संगीत भवन अकादमी का वार्षिकोत्सव