Samwad 2025: जब UP अध्यक्ष बनाए जाने पर चौंके थे डिप्टी सीएम केशव, बताया कितना चुनौतीपूर्ण रहा सत्ता परिर्वतन
Amar Ujala Samwad Lucknow 2025: 17 अप्रैल से लखनऊ में अमर उजाला संवाद का मंच सजा है। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इस दो दिवसीय कार्यक्रम में राजनीतिक मुद्दों से लेकर फिल्मों, खेलकूद, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाजसेवा, कला-संस्कृति समेत कई विषयों पर परिचर्चाएं हो रही हैं। इस दौरान देश-प्रदेश के विकास सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत हो रही है।
विस्तार
अमर उजाला संवाद के दूसरे दिन 'बदलता प्रदेश...उत्तर प्रदेश' के सत्र के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कार्यक्रम का हिस्सा बने। इस सत्र के दौरान जब उसने उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से संबंधित और उस समय की बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि एक बार तो इस निर्णय ने मुझे भी चौंका दिया था। लेकिन अगर पार्टी ने मुझे कोई जिम्मेदारी दी है तो मैंने उसका पूरी तरह से निर्वाहन किया और अपनी पूरी क्षमता के साथ इस पर काम किया। इसके बाद जनता जर्नादन की कृपा हुई, 325 सीटों के साथ भारतीय जनता पार्टी का 14 वर्ष का यूपी में वनवास खत्म हुआ और समाजवादी पार्टी के कुशासन से मुक्ति मिल गई।
उन्होंने कहा, 'उस वक्त चुनाव के दौरान विधानसभा में 40 लोग थे। देश मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहता था, यूपी ने रिकॉर्ड 73 सांसद दिए थे। देश की संसद में बहुतम मिला था। तब ऐसी मजबूत नींव पड़ी थी, जिस पर हमें यूपी के अंदर एक मजबूत इमारत खड़ी करने का मौका मिला। ये तो पीएम मोदी का ही करिश्मा था, जिनके कारण हम 2014 जीते, 2017 भी जीते और लगातार विजय यात्रा पर हैं।
जब सवाल किया गया कि आपने इतनी मेहनत की, सरकार बनी फिर आपका नाम सीएम की रेस में होते हुए भी योगी का चुनाव कर दिया गया। अचानक योगी आदित्यनाथ को सीएम बना दिया गया तो क्या हल्की पीड़ा तो हुई होगी मन में। इस सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि जो कार्यकर्ता होता है, उसे पीड़ा नहीं होती है। पार्टी ने कई वरिष्ठ लोगों के रहते हुए मुझे प्रदेश का अध्यक्ष बनाया था। पार्टी नेतृत्व जब जिसको जिस योग्य समझता है, उसे वो जिम्मेदारी देता है। कार्यकर्ता इसे इस भाव में लेता है कि हमारा नेतृत्व परिपक्व है और वो जो निर्णय ले रहा है वो सही निर्णय है।'
मौर्य ने आगे कहा कि अब 2027 में विधानसभा चुनाव आ रहे हैं, मैं अमर उजाला के संवाद मंच से कह सकता हूं कि 2027 में हम फिर से 300 पार सीटें जीतेंगे। 2027 में हम 2017 को दोहराएंगे। फिर से सरकार बनाएंगे। मुझे कोई कन्फ्यूजन नहीं है। 2024 में चूक हुई है। हम लोगों को विश्वास था कि हम ज्यादा सीटें जीतेंगे। लेकिन परिणाम विपरित आया।
यूपी में अपराध को लेकर किए सवार पर डिप्टी सीएम ने कहा कोई भी आपराधिक घटना घटती है तो वो दुखद है। हमारी कोशिश होती है कि अपराध न हो लेकिन अगर हो जाता है तो हमारी कोशिश होती है कि हम अपराधी को ऐसी सजा दें कि वह एक नजीर बन जाए। मैं अपराधियों को बता देना चाहता हूं कि उत्तर प्रदेश में अपराध किया तो भूल जाइए कि आपको सत्ता का संरक्षण मिलेगा।
यह भी पढ़ें: amwad 2025: क्या परिवार से ही बनता रहेगा सपा का अध्यक्ष? जानें इस सवाल पर अखिलेश ने क्या दिया जवाब
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.