फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samwad 2025 Lucknow Akhilesh Yadav took part in the Amar Ujala Samvad program organized in Lucknow

Samwad 2025: 'हम संविधान तो कुछ लोग मन विधान से चलना चाहते हैं', अमर उजाला संवाद में बोले अखिलेश यादव

Fri, 18 Apr 2025 11:43 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 18 Apr 2025 11:43 AM IST
सार

17 अप्रैल से लखनऊ में अमर उजाला संवाद का मंच सजा है। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इस दो दिवसीय कार्यक्रम में राजनीतिक मुद्दों से लेकर फिल्मों, खेलकूद, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाजसेवा, कला-संस्कृति समेत कई विषयों पर परिचर्चाएं हो रही हैं। इस दौरान देश-प्रदेश के विकास सहित अन्य मुद्दों पर बातचीत हो रही है।

विज्ञापन
Samwad 2025 Lucknow Akhilesh Yadav took part in the Amar Ujala Samvad program organized in Lucknow
Samwad 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला संवाद के दूसरे दिन समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने शानदार 77 वर्षों की इस यात्रा के लिए अमर उजाला परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम संवादी लोग हैं, दूसरी तरफ एकवादी लोग हैं। हम सब लोग संविधान से चलना चाहते हैं और कुछ लोग मन विधान से चलाना चाहते हैं। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने आगे कहा कि नेताजी हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने विरासत में जो हम लोगों को समाजवाद दिया है और समाजवादी आंदोलन दिया है। हम सभी समाजवादियों की जिम्मेदारी है कि हम लोगों की अगले कई वर्षों तक उस आंदोलन को ले जाने की जिम्मेदारी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को एक्सप्रेसवे हमने दिए। समाजवादी पार्टी की सरकार ने 21 महीने में 323 किलोमीटर का 6 लेन एक्सप्रेसवे बनाकर दिखाया। देश का वो पहला एक्सप्रेसवे बना जिसपर आपतकालीन स्थिति में बड़े से बड़ा एयरक्राफ्ट उतार सकते हैं। जिस दिन उद्घाटन हुआ था, सुखोई, मिराज उतरा। हरक्यूलिस जैसा विमान भी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने यूपी की सड़कों की हालत खराब है। ये जो भाजपा की सरकार मे्ं एक्सप्रेस वे बन रहे हैं उनपर चलने में हालत खराब हो जाएगी। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया। आज उस एक्प्रेसवे पर चलेंगे तो देखेंगे कि उसपर मेंटेनेंस का काम चल रहा है।

'सपा सरकार ने छात्रों को लैपटॉप दिए, इनके मोबाइल घटिया'
उन्होंने आगे कहा कि सपा सरकार ने छात्रों को लैपटॉप दिए। जिससे उनको पढ़ाई में मदद मिल सके। जिन बच्चों को ये लैपटॉप मिले उनकी एक अलग कहानी है। वो कैसे पढ़े, पूरे परिवार को उससे पढ़ने का मौका मिला। एक लैपटॉप से एक बच्चा नहीं बल्कि कई लोग पढ़ें। हमने अपनी और नेताजी की फोटो लगाई। इस सरकार ने उसकी नकल की। ये मोबाइल पर अपनी फोटो लेकर आए। इन लोगों ने जो मोबाइल बांटे हैं वो घटिया हैं। 


अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार ने लखनऊ, आगरा, कानपुर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा में मेट्रो दी। दिल्ली से यूपी को मेट्रो से हमने जोड़ा। भाजपा सरकार बताए इन्होंने कौनसी दी। इन्होंने मेट्रो का काम रोका हुआ है। हमने वाराणसी में में मेट्रो दिया था। इस सरकार ने प्रधानमंत्री जी के क्षेत्र में मेट्रो नहीं बनने दी। इस सरकार ने वाराणसी में मेट्रो नहीं बनने दी। ये कहते हैं हम गोरखपुर में मेट्रो बनाएंगे। ये गोरखपुर में मेट्रो नहीं बनेगी। बारिश होती तो वहां नाव चलानी पड़ेगी। सोचिए सीएम अपने गृह जनपद का पानी नहीं निकाल पा रहे हो इससे बुरा ओर क्या हो सकता है।


यह भी पढ़ें: Samwad 2025: 'आंतरिक सुरक्षा चुनौतियां अभी कायम, नए खतरे भी उभरे', अमर उजाला संवाद में बोले पूर्व सेना प्रमुख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed