{"_id":"67bcc7cf549946c771036510","slug":"samples-of-five-medicines-filled-sale-of-12-stopped-raebareli-news-c-101-1-slko1033-128158-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पांच दवाओं के नमूने भरे, 12 की बिक्री रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पांच दवाओं के नमूने भरे, 12 की बिक्री रोकी
Tue, 25 Feb 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने सोमवार को शहर क्षेत्र में तीन मेडिकल स्टोरों में छापा मारा। पांच संदिग्ध दवाओं के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे। 12 दवाओं की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई। खामियां मिलने पर संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा।
ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने शहर के यशोदा नर्सिंगहोम स्थित कृष्णा फॉर्मेसी का निरीक्षण किया। यहां दो संदिग्ध दवाओं के नमूने भरे। बिल न मिलने पर चार एंटीबॉयोटिक दवाओं की बिक्री प्रतिबंधित कर दी। कई कमियां मिलने पर संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा। जेल रोड स्थित गोविंद मेडिकल स्टोर में भी कई खामियां मिलीं। यहां एक दवा का नमूना लेकर चार दवाओं की बिक्री रोक दी।
बेलाभेला सीएचसी के पास स्थित अरशद मेडिकल स्टोर में दो दवाओं के नमूने लेकर चार दवाओं की बिक्री रोक दी। यहां भी कई खामियां मिलने पर संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि दवाओं के नमूनों को प्रयोगशाला भेजा गया है। सात दिन में जवाब मांगा गया है। जवाब आने के बाद भी प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर सकेंगे।