फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sample test report of 310 birds negative

राजधानी से भेजे गए 310 पक्षियों की सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव

Tue, 12 Jan 2021 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Sample test report of 310 birds negative
अभी किसी भी स्थान पर नहीं मिला है बर्ड फ्लू का वायरस
विज्ञापन

राजधानी से बर्ड फ्लू के संदिग्ध पक्षियों के करीब 500 सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजे गए, जिसमें 310 सैंपल की जांच निगेटिव आई है। फिर भी राजधानी में विभिन्न स्थानों पर कौवों की मौत के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने इलाके में स्थित पोल्ट्री फार्मो की जांच करते रहें। सूत्र बताते हैं कि राजधानी से विभिन्न स्थानों से करीब 500 स्वैब सैंपल अब तक भेजे जा चुके हैं। इसमें 310 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, अन्य की जांच अभी नहीं हुई है। पशुपालन विभाग के डायरेक्टर डिजीज कंट्रोल डॉ. आरपी सिंह का कहना है कि अभी तक लखनऊ में बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं मिला है।
मलिहाबाद में निमोनिया से हुई थी कौवों की मौत
क्षेत्र के रहिमाबाद व माल इलाके में मृत पाए गए लगभग दर्जन भर कौवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नगेटिव आई है। उनमें बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। इस खबर से क्षेत्र के पोल्ट्री फार्म संचालकों में खुशी है।
विज्ञापन

वन रेंज अधिकारी विकास सक्सेना ने बताया कि रविवार को रहिमाबाद व माल इलाके के पारा भदराही गांव में हरिशंकर की बाग में एक दर्जन से अधिक कौवे मृत मिले थे। बर्ड फ्लू की आशंका के चलते क्षेत्र में बनी रैपिड रिस्पॉन्स टीम में शामिल डॉ. आशीष सिंह, मुकेश सिंह व डॉ. सुरेश की मदद से सभी कौवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। सोमवार को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कौवों की मौत अधिक ठंड लगने की वजह से निमोनिया से हुई है। उनमें बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि इन कौवों के मृत मिलने के बाद क्षेत्र के किसी भी हिस्से से ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अभी तक क्षेत्र संक्रमण से सुरक्षित है। मगर बर्ड फ्लू संक्रमण के बढ़ते खतरे को ध्यान रखते हुये क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed