फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samosa and pakora will not be sold in canteen of jails

समोसे व पकौड़े सहित यूपी की जेलों में अब नहीं मिलेंगी ये 13 चीजें, गृह विभाग ने लगाई रोक

Sat, 22 Dec 2018 02:54 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 22 Dec 2018 02:54 PM IST
विज्ञापन
Samosa and pakora will not be sold in canteen of jails
डेमो

जेलों की कैंटीन में अल्पाहार की कुछ वस्तुओं के बेचने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। यह कदम अनियमितताओं की शिकायत के बाद उठाया गया है। ऐसे में जेल कैंटीनों में अब कुछ खास खाद्य पदार्थों की बिक्री हो सकेगी।

विज्ञापन


जेल कैंटीन में समोसा, छोला-भटूरा, परांठा, रसगुल्ला, ब्रेड पकौड़ा आदि बनाकर बंदियों को बेचने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन इसको लेकर लगातार अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं। जांच में शिकायतें सही पाई गईं।
विज्ञापन


इसके बाद गृह विभाग ने जेल कैंटीनों में बनने वाली इस तरह के कुल 13 खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया। इसके साथ ही जेलों में तैनात अधिकारियों को नई व्यवस्था का सख्ती के साथ अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजमर्रा की इन 20 वस्तुओं की होगी बिक्री

Samosa and pakora will not be sold in canteen of jails
जेलों की कैंटीनों से अब रोजमर्रा की कुल 20 वस्तुओं की ही बिक्री ही हो सकेगी। इनमें किसी अच्छी फर्म के पैक्ड दही/लस्सी, दूध/मट्ठा, पैक्ड बिस्किट व नमकीन, टूथपेस्ट/पाउडर, टूथब्रश, पैक्ड अचार, साबुन, प्लास्टिक पैक में सरसों/नारियल/आंवला का तेल, चना, पालीपैक में ब्रांडेड घी, ब्रेड/बन, पैक्ड लइया-चना, बनी चाय, बुट पालिश, अंडरवीयर, बनियान, चप्पल-जूते, रुमाल/तौलिया/गमछे, मोजे और मच्छर भगाने वाला क्वायल/क्रीम शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed