{"_id":"5e0e283a8ebc3e88152913af","slug":"sambit-patra-apologize-in-public-otherwise-nasimuddin-siddiqui-will-go-to-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक रूप से माफी मांगे संबित पात्रा, नहीं तो कोर्ट जाऊंगा : सिद्दीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक रूप से माफी मांगे संबित पात्रा, नहीं तो कोर्ट जाऊंगा : सिद्दीकी
Thu, 02 Jan 2020 10:58 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 02 Jan 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के नेता व एमएलसी नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा पर उन्हें और उनकी पार्टी बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया है। उन्होंने पात्रा से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है और ऐसा न करने पर कोर्ट जाने की चेतावनी दी है। सिद्दीकी ने इस मामले की डीजीपी व एसएसपी से शिकायत करते हुए एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता में नसीमुद्दीन ने बताया कि उन्हें ट्विटर पोस्ट के बारे में बुधवार को जानकारी हुई थी। रात में ही ईमेल कर पात्रा और भाजपा को माफी मांगने के लिए कहा। साथ ही पुलिस अफसरों को भी ईमेल और डाक से शिकायती पत्र भेजकर एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
उन्होंने वीडियो के बारे में कहा, संबित पात्रा और तारिक फतेह ने ट्विटर पर जो वीडियो व कैप्शन डाला है, वह पूरी तरह फर्जी है। वीडियो में जिस आदमी को दिखाया गया है, वो वह नहीं हैं और न ही उनकी आवाज है।
विज्ञापन
साथ ही कहा, पात्रा ने यह भाजपा और अपनी कमियों को छिपाने के लिए किया है। साजिश के तहत हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने और मुसलमानों को देशद्रोही साबित करने का असफल प्रयास किया गया है। कांग्रेस इस साजिश को कभी कामयाब नहीं होने देगी।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि वह भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और पाकिस्तानी लेखक तारिक फतेह के खिलाफ मुकदमे के लिए डीजीपी, एसएसपी लखनऊ और साइबर क्राइम ब्रांच को ईमेल व स्पीड पोस्ट से शिकायत भेज चुके हैं।
ट्विटर में यह है आरोप
सिद्दीकी ने मीडियाकर्मियों को पात्रा के ट्विटर की प्रति भी उपलब्ध कराई। इसमें कहा गया है कि (कांग्रेस का आला नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी कह रहा है ‘हम पहले मुसलमान हैं.. बाद में हिंदुस्तानी..इस्लाम से टकराने वाले संविधान को भी हम नहीं मानेंगे..हम इस देश के वफादार नहीं हैं ...कुत्ते वफादार होते हैं’। कहां हैं दोनों भाई बहन।)