{"_id":"6748c20154e047530d068456","slug":"sambhal-jama-masjid-controversy-judicial-commission-will-investigate-sambhal-violence-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal Violence: संभल में हिंसा भड़काने में आखिर किसका हाथ, कैसे घटी घटना? अब जांच करेगा न्यायिक आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal Violence: संभल में हिंसा भड़काने में आखिर किसका हाथ, कैसे घटी घटना? अब जांच करेगा न्यायिक आयोग
Fri, 29 Nov 2024 12:48 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:48 AM IST
सार
आयोग दो माह में जांच करके पता लगाएगा कि यह घटना कोई सुनियोजित साजिश थी अथवा अचानक घटित हुई थी। यदि साजिश थी तो इसके पीछे किन लोगों की भूमिका थी।
विज्ञापन
sambhal jama masjid controversy
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संभल हिंसा की जांच के लिए राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन कर दिया, जिसका अध्यक्ष इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार अरोड़ा को बनाया गया है। वहीं सेवानिवृत्त आईएएस अमित मोहन प्रसाद और सेवानिवृत्त आईपीएस अरविंद कुमार जैन को आयोग का सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
आयोग दो माह में जांच करके पता लगाएगा कि यह घटना कोई सुनियोजित साजिश थी अथवा अचानक घटित हुई थी। यदि साजिश थी तो इसके पीछे किन लोगों की भूमिका थी। साथ ही, घटना के बाद पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा कानून व्यवस्था बरकरार रखने का लिए उठाए गए कदम सही थे कि नहीं।
विज्ञापन
आयोग गहनता से जांच करके घटना की सही वजह भी पता लगाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए राज्य सरकार को अहम सुझाव भी देगा।
बता दें कि संभल मे पुलिस की कार्रवाई को लेकर तमाम सवाल उठ रहे थे, जिसकी निष्पक्ष तरीके से जांच के लिए राज्य सरकार ने न्यायिक आयोग गठित किया है। राज्य सरकार के मुताबिक हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि तमाम पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसके अलावा बड़े पैमाने पर सरकारी और निजी संपत्तियों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन