फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party will show way out to inactive officials SP made a new strategy

UP: यूपी में 2027 में सरकार बनाने के लक्ष्य के लिए सपा ने बनाई ये रणनीति; ऐसे पदाधिकारी होंगे पार्टी से बाहर

Sun, 06 Oct 2024 09:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 06 Oct 2024 09:04 AM IST
सार

साल 2027 में यूपी में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ समाजवादी पार्टी ने अभी से काम शुरू करना है। सपा निष्क्रिय पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी। सभी जिला और शहर कमेटियों के कामकाज का मूल्यांकन कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Samajwadi Party will show way out to inactive officials SP made a new strategy
Samajwadi Party - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी अपने पदाधिकारियों के कामकाज का आंतरिक मूल्यांकन कराएगी। जो भी पदाधिकारी लंबे समय से निष्क्रिय होंगे, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, जिला और शहर कमेटियों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के कामकाज का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन


सपा नेतृत्व अपने पार्टी संगठन को हर स्तर पर मजबूत कर लेने की रणनीति के साथ आगे बढ़ रहा है, ताकि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मनमुताबिक परिणाम हासिल किए जा सकें। 
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार कह रहे हैं कि वर्ष 2027 में यूपी में सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ अभी से काम शुरू करना है। यही वजह है कि सपा बूथ स्तर पर संगठन को जहां मजबूत करने का अभियान चला रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने हर समर्थक का नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए आयोग का दरवाजा खटखटा रही है और गलत नामों को कटवाने के लिए भी आवाज उठा रही है, वहीं अपने पदाधिकारियों को सक्रिय बनाए रखने का भी लक्ष्य लिया गया है।

सपा सूत्रों का कहना है कि पार्टी नेतृत्व प्रत्येक जिले की शहर व जिला कमेटियों के बारे में रिपोर्ट ले रहा है। ताकि यह पता चले सके कि इन कमेटियों के पदाधिकारी सांगठनिक कामकाज में रुचि ले रहे हैं या नहीं। 

 

पार्टी की ओर से होने वाले धरना-प्रदर्शन में कितने लोगों के साथ भागीदारी कर रहे हैं। पार्टी के एक पदाधिकारी ने नाम न छापने के आग्रह के साथ बताया कि पार्टी ने फैसला किया है कि निष्क्रिय पदाधिकारी को किसी भी कमेटी में नहीं रखा जाएगा। जल्द ही इस अभियान का असर दिखेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed