फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party will give important responsibility to strong leaders Party increased activism

सपा दमदार नेताओं को देगी अहम जिम्मेदारी: पार्टी ने बढ़ाई सक्रियता, ऐसे होगा पदाधिकारियों का होगा चयन

Sat, 27 Aug 2022 07:57 AM IST
शाहरुख खान चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 Aug 2022 07:57 AM IST
सार

विधान सभा चुनाव में पार्टी का वोटबैंक 30 फीसदी से ऊपर पहुंचने से उत्साहित रणनीतिकार इसे सहेजे रखने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। यही वजह है कि सदस्यता अभियान चलाने के लिए वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
Samajwadi Party will give important responsibility to strong leaders Party increased activism
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा ने हर स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी उत्पीड़न की घटनाओं पर सरकार को जोरदार तरीके  से घेरने की रणनीति के साथ ही सदस्यता अभियान में दमदारी दिखाने वाले नेताओं पर भी निगाह रख रही है। अक्तूबर में होने वाले सम्मेलन में इसी आधार पर विभिन्न इकाइयों के नए प्रदेश अध्यक्षों के साथ अन्य पदाधिकारियों का चयन होगा। निरंतर सक्रिय रहने वाले नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। 
विज्ञापन


विधान सभा चुनाव में पार्टी का वोटबैंक 30 फीसदी से ऊपर पहुंचने से उत्साहित रणनीतिकार इसे सहेजे रखने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। यही वजह है कि सदस्यता अभियान चलाने के लिए वरिष्ठ नेताओं को प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी दी गई है। ये प्रभारी ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने के साथ ही क्षेत्र में सक्रिय रहने वाले नेताओं को चिह्नित भी कर रहे हैं। भाजपा सरकार को घेरने में सक्रिय रहने वाले नेताओं पर शीर्ष नेतृत्व नजर भी रख रहा है। 
विज्ञापन


इसलिए माना जा रहा है कि संगठन में इन्हें अहम जिम्मेदारी मिलना तय है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी कहते हैं कि भाजपा सरकार हर स्तर पर समाजवादियों को कुचलने की साजिश रच रही है, लेकिन कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं। पार्टी का हर कार्यकर्ता और नेता क्षेत्र में डटा है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का कहना है कि सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने वालों को पार्टी भी तवज्जो देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हर घटना की जांच करेगा प्रतिनिधिमंडल
पार्टी ने तय किया है कि कहीं भी उत्पीड़न की घटना सामने आती है तो पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मौके पर जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगा। इस रिपोर्ट के आधार पर संबंधित जिले के साथ ही आसपास के जिले के नेता भाजपा पर हमला बोलेंगे। विधान सभा सत्र शुरू होने पर संबंधित रिपोर्ट के आधार पर मामलों को सदन में रखा जाएगा। इसी रणनीति का नतीजा है कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आजमगढ़ जेल पहुंच कर पूर्व सांसद रमाकांत यादव से मिले तो आजम खां के मामले को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से मुलाकात की। इसी तरह पार्टी का प्रतिनिधिमंडल संत कबीरनगर सहित अन्य जिलों में जा चुका है।
 

निकाय चुनाव के प्रभारी से लेकर एमएलसी उम्मीदवार घोषित

सपा ने निकाय चुनाव के लिए दो से तीन विधायकों को अलग-अलग क्षेत्रों का प्रभारी बनाकर भेजा है। साथ ही शिक्षक व स्नातक खंड के लिए उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी है। पार्टी के पैनल में युवा चेहरों के साथ अनुभवी नेताओं को तवज्जो दी है। इस सूची में भी जातीय गणित का विशेष ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed