फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party tweets that CO is working as BJP agent in Ghosi bypoll.

घोसी उपचुनाव: सपा ने सीओ पर मुस्लिम मतदाताओं की आईडी छीनने का लगाया आरोप, डीजी बोले- सबकुछ सामान्य

Tue, 05 Sep 2023 03:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 05 Sep 2023 03:57 PM IST
सार

सपा ने घोसी उपचुनाव में मतदान के दौरान एक सीओ को तत्काल निलंबित करने की मांग की है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि सीओ भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Samajwadi Party tweets that CO is working as BJP agent in Ghosi bypoll.
samajwadi party - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इस दौरान भाजपा व सपा के नेताओं द्वारा एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर जारी है।

विज्ञापन


सपा ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से सीओ विनीत सिंह को तत्काल निलंबित करने की मांग की है। सपा ने आरोप लगाया है कि घोसी उपचुनाव में सीओ विनीत सिंह भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। वह मुस्लिम मतदाताओं का वोटर आईडी और आधार कार्ड छीनकर ले गए और वोट डालने पर एफआईआर दर्ज करने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हापुड़ कांड: जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति में पूर्व जज को भी जोड़ा गया, सभी पहलुओं पर होगी जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश शर्मा ने दाखिल किया नामांकन, निर्विरोध निर्वाचन तय


सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने और निष्पक्ष चुनाव के लिए सीओ को तत्काल निलंबित करने की अपील की है।

स्पेशल डीजी बोले, कानून व्यवस्था नियंत्रण में
प्रदेश के स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार का कहना है कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। आयोग से हमें जो भी निर्देश दिए जा रहे हैं उसका पालन किया जा रहा है। अभी तक हालात बिल्कुल सामान्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed