फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi party swept in four district of Uttar Pradesh.

UP Election Result 2022: संगठन के बेहतर समन्वय से सपा ने चार जिलों की सभी सीटें जीती

Sat, 12 Mar 2022 11:46 AM IST
ishwar ashish चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 12 Mar 2022 11:46 AM IST
सार

यूपी चुनाव में चार जिलों में सपा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सभी सीटों पर जीत दर्ज की है। आजमगढ़, अंबेडकरनगर, कौशांबी और शामली की सभी सीटों पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन
Samajwadi party swept in four district of Uttar Pradesh.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी चुनाव में सपा के लिए प्रदेश के चार जिले अहम रहे। इनमें सपा ने आजमगढ़ की सभी 10, अंबेडकर नगर की पांच, कौशांबी व शामली की सभी तीन-तीन सीटें जीती हैं। इन जिलों में पहले सपा के पास सिर्फ 7 सीटें थीं, जो बढ़कर 21 हो गई हैं। इसके पीछे उम्मीदवारों और स्थानीय संगठन का बेहतर तालमेल बताया जा रहा है।

विज्ञापन


आजमगढ़ की 10 विधानसभा सीटों में अब तक फूलपुर पवई पर भाजपा के अरुणकांत यादव काबिज थे। जबकि मुबारकपुर में शाह आलम गुड्डू, लालगंज में आजाद अरिमर्दन, सगड़ी से वंदना सिंह और दीदारगंज से सुखदेव राजभर विधायक थे। इस चुनाव में समीकरण के साथ दलबदल भी हुआ। नतीजा यह रहा कि भाजपा ने फूलपुर पवई से अरुणकांत के बजाय रामसूरत राजभर को उतारा। ऐसे में यहां से सपा के टिकट पर अरुणकांत यादव के पिता व पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने ताल ठोंकी और विजयी रहे। इस तरह आजमगढ़ जिले की सभी 10 सीट अब सपा के खाते में आ गई हैं।
विज्ञापन


अंबेडकरनगर में सपा के खाते एक और बसपा की चार सीटें थीं। बसपा के सभी विधायक चुनाव से पहले सपा में आ गए थे। ऐसे में यहां की सभी पांचों सीटों पर सपा का कब्जा हो गया है। शामली में भाजपा की दो और सपा की एक सीट थी। अब तीनों सपा के पास हैं। कौशांबी में तीनों सीटें भाजपा के पास थीं, जिनपर सपा ने कब्जा कर लिया है। सपा के रणनीतिकारों का कहना है कि इन चारों जिलों में उम्मीदवारों का व्यक्तिगत वोटबैंक भी था। वे निरंतर संगठन से समन्वय रख रहे थे। पुख्ता रणनीति का नतीजा था कि इन सभी जिलों में शत प्रतिशत सीटें मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ही चुनाव में पल्लवी का बढ़ा कद

कौशांबी की सिराथू से विधायक चुनी गईं डॉ. पल्लवी पटेल का कद पहले ही चुनाव में बढ़ गया है। सिराथू से उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के सामने सपा ने जब उन्हें उम्मीदवार घोषित किया तो वे असहज होकर चुनाव लड़ने से भी इनकार कर दिया था। लेकिन अगले ही दिन वह सपा प्रदेश कार्यालय पहुंचीं। यहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बातचीत कर भरोसा दिया कि संगठन साथ रहेगा।

सपा अध्यक्ष ने खुद चुनाव प्रचार ही नहीं किया, बल्कि यहां पूर्व सांसद डिंपल यादव और राज्यसभा सदस्य जया बच्चन ने भी मोर्चा संभाला। इसका नतीजा रहा कि पल्लवी ने केशव जैसे दिग्गज नेता को पटखनी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed