फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav launches the party manifesto, for Lok Sabha elections in Lucknow

सपा का घोषणा पत्र: मनरेगा मजदूरी बढ़ाकर 450 करेंगे, लड़कियों को KG से PG तक मुफ्त शिक्षा; ये किए हैं बड़े वादे

Wed, 10 Apr 2024 06:05 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 10 Apr 2024 06:05 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र को लॉन्च करते हुए पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि 'हमने अपने विजन डॉक्यूमेंट को 'जनता का मांग पत्र - हमारा अधिकार' नाम दिया है।

विज्ञापन
Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav launches the party manifesto, for Lok Sabha elections in Lucknow
सपा का घोषणा पत्र जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव को लेकर घोषणा पत्र जारी कर दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि 
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया पेज से सुझाव मांगे थे। इन्हीं सुझाव के आधार पर विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया।

सोशल मीडिया पर सभी ने हमें अपने सुझाव दिए। सभी को संकलन किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता का मांगपत्र हमारा अधिकार है। सपा के घोषणा पत्र में लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा और मनरेगा मजदूरी समेत कई बड़े वादे किए गए हैं। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि ''हमने अपने विजन डॉक्यूमेंट को 'जनता का मांग पत्र - हमारा अधिकार' नाम दिया है। इस विजन डॉक्यूमेंट में मुख्य मांगें हैं- संविधान की रक्षा का अधिकार, रक्षा का अधिकार लोकतंत्र, मीडिया की स्वतंत्रता का अधिकार, और सामाजिक न्याय का अधिकार, देश के विकास के लिए सामाजिक न्याय का अधिकार आवश्यक है। देश की जाति जनगणना के बिना समावेशी विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि युवा बेरोजगार हैं। बेरोजगारी 80 फीसदी तक पहुंच गई है। गांव में 90 फीसदी तक बेरोजगारी है। उत्तर प्रदेश का हाल और खराब है। सरकार आरक्षण नहीं देना चाहती, इसीलिए नौकरी नहीं देना चाहती। भाजपा ने प्रदेश में जान बूझकर कर पेपर लीक कराए हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि गरीबों तक आने वाला राशन घटिया है। पौष्टिक भोजन नहीं मिल रहा। अखिलेश ने कहा कि निशुल्क शिक्षा का अधिकार है। जीडीपी तीन फीसदी से बढ़ाकर छह फीसदी करेंगे। पुरानी पेंशन स्कीम भी सभी विभागों में बहाल की जाएगी।
 

अखिलेश यादव ने कहा कि सीमाएं असुरक्षित होती जा रही हैं। भारत के कुछ हिस्से में सीमा सिकुड़ रही है। अग्निवीर सोची समझी रणनीति है। हम सत्ता में आए तो अग्निवीर योजना को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो कहीं, पुलिस पीएसी में भी तीन साल की नौकरी न कर दे। अखिलेश ने घोषणा पत्र जारी करते वक्त आटा और डेटा के अधिकार की बात भी की। 

अखिलेश ने कहा कि जनता का साथ होगा तो सबसे ज्यादा सीट पाएंगे। भाजपा के वादे झूठे वादे रहेंगे। सपा अधिकारों की बात करती है। जयंत चौधरी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि जहां हम जाएंगे, वहां कोई नहीं आ पाएगा। हाल में एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमान उतरने पर कहा कि यही हमारी क्वालिटी है।

 
 

सपा के घोषणापत्र के बड़े वादे
  • मनरेगा में मजदूरी बढ़ाने का वादा: सपा ने मनरेगा में मजदूरी बढ़ाकर 450 रुपये करने का वादा किया है। 
  • मनरेगा में कार्य दिवस बढ़ाने का वादाः सपा ने मनरेगा के तहत कार्य दिवस की संख्या बढ़ाने का वादा भी किया है। सत्ता में आने पर मनरेगा के तहत कार्य दिवस के दिन 150 तक किए जाएंगे। 
  • खाली सरकारी पद भरने का वादा: घोषणा पत्र में सपा ने सभी सरकारी विभागों में खाली पड़े पद तत्काल भरने का वादा किया है। घोषणा पत्र के अनुसार, सभी के लिए राष्ट्रीय रोजगार नीति और मिशन रोजगार स्थापित होगा। 

  • घोषणा पत्र में सपा के युवाओं के लिए लैपटॉप वितरण योजना पूरे देश में लागू करने का भी वादा किया है। 
  • समाजवादी पार्टी ने पुलिस समेत सभी सरकारी विभागों की नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण देने का वादा भी किया है।
  • लड़कियों के लिए केजी से पीजी तक मिलेगी फ्री शिक्षा: सपा ने लड़कियों के लिए बड़ा एलान किया, घोषणा पत्र के अनुसार, सरकार बनने पर केजी से पीजी तक लड़कियों को फ्री शिक्षा मिलेगी। संसद और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण सुनिश्चित करने का वादा भी सपा ने किया है।

  • सपा ने घोषणा पत्र में महिलाओं को डायरेक्ट कैश बेनिफिट का वादा भी किया है। सत्ता में आने पर गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों की महिलाओं को 3000 रुपये प्रति महीने तक की मासिक पेंशन मिलेगी।
  • सपा ने जातिगत जनगणना कराने का वादा किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि इसमें देर नहीं होनी चाहिए। सत्ता में आने पर साल 2025 तक जातीय जनगणना कराई जाएगी।

  • मुफ्त राशन योजना में मिलने वाले गेहूं की जगह आटा देने का सपा ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया है। यह आटा पोष्टिकता और गुणवत्ता के मामले में अच्छा होगा। गुणवत्ता के मामले में आटा देश की सबसे अच्छी कंपनियों के मुकाबले का रहेगा।
  • सपा ने एक और बड़ा वादा किया है। घोषणा पत्र के अनुसार, सत्ता में आने पर राशन कार्ड धारक हर फैमिली को 500 रुपये का मोबाइल डेटा मुफ्त भी मिलेगा। मुफ्त डेटा से डिजिटल सम्पन्न बनाम डिजिटल विपन्न में 'डिजिटल डिवाइड' का अंतर नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed