{"_id":"643a3b6991b4d772080f4257","slug":"samajwadi-party-plans-for-ticket-distribution-in-nagar-nigam-election-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: दमदारी से लड़ने वालों को ही सपा का टिकट, अखिलेश यादव ने समझाई टिकट वितरण की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दमदारी से लड़ने वालों को ही सपा का टिकट, अखिलेश यादव ने समझाई टिकट वितरण की रणनीति
Sat, 15 Apr 2023 11:24 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:24 AM IST
सार
सपा ने नगर निगम के चुनाव में टिकट वितरण के लिए रणनीति बना ली है। जो भी दमदारी से चुनाव लड़ेगा उसे ही टिकट दिया जाएगा साथ ही पार्टी के जनाधार को बढ़ाने वाले को ही प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निकाय चुनाव में दमदारी से लड़ सकने वालों को ही सपा के टिकट दिए जा रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी जिला व महानगर अध्यक्षों को इस बारे में रणनीति समझाई है। कहा कि इन चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने पर उसका फायदा लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा।
विज्ञापन
सभी जिला व महानगर अध्यक्षों से कहा गया है कि वे अपने क्षेत्र में अध्यक्ष, पार्षद या सभासद पद के लिए ऐसे ही दावेदार सुझाएं जो मजबूती से चुनाव लड़ सकें। उनका खुद का भी आधार हो और पार्टी के जनाधार में उसे जोड़ सकें।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रत्याशी चयन पर मंथन पूरा, कल आएगी भाजपा की पहली सूची, बनाई ये रणनीति
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अतीक के ISI और लश्कर ए तैयबा से कनेक्शन के बाद ATS सक्रिय, पूछताछ में उगले कई राज, दर्ज होगा केस
प्रत्याशियों के प्रदर्शन से ही यह तय होगा कि स्थानीय नेता कितने समर्पण के साथ काम कर रहे हैं। जाहिर है कि आगामी चुनावों में टिकट देने का आधार भी यही समर्पण बनेगा। उन्होंने भितरघातियों पर भी नजर रखने को कहा है, ताकि भविष्य में उनके साथ पार्टी के रिश्ते नए सिरे से परिभाषित किए जा सकें।
पार्टी उम्मीदवारों के चयन में जातिगत समीकरणों का खास ख्याल रख रही है। लखनऊ में समाजवादी चिंतक प्रो. रमेश दीक्षित की पत्नी वंदना मिश्रा व कानपुर नगर से विधायक अमिताभ वाजपेयी की पत्नी वंदना वाजपेयी को टिकट देकर सपा हाईकमान ने संदेश भी दिया है कि दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों पर फोकस करने के बावजूद अन्य किसी से उसे परहेज नहीं है।