{"_id":"5c5abd0ebdec2273a33970fe","slug":"samajwadi-party-mla-subhash-pasi-health-improve","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता सुभाष पासी की हालत में सुधार, विधानसभा में हंगामे के दौरान हुए थे बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता सुभाष पासी की हालत में सुधार, विधानसभा में हंगामे के दौरान हुए थे बेहोश
Wed, 06 Feb 2019 04:25 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 06 Feb 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष पासी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा में हंगामे के दौरान बेहोश हुए सपा विधायक सुभाष पासी की हालत में अब सुधार है। उन्हें ट्रॉमा के आरआईसीयू में रखा गया है। उनकी निगरानी आरआईसीयू के साथ ही आर्थो और न्यूरो सर्जरी की टीम कर रही है। बता दें कि उन्हें कल (मंगलवार) बेहोशी की हालत में ट्रॉमा सेंटर लाया गया था। गिरने की वजह से उनके सिर और कंधे पर चोट आई है। आज उनका ब्लड प्रेशर सामान्य है साथ ही यूरिन टेस्ट के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जब कल उन्हें ट्रॉमा सेंटर लाया गया था तो उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ था। उन्हें रेसपिरेटरी इंटरमीडिएट केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद जब वो होश में आए तो उनका सिटी स्कैन और एमआरआई कराया गया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना था।
विज्ञापन