फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party missed hattrick in Milkipur Byelection.

Milkipur Byelection: उपचुनाव में हैट्रिक लगाने से चूकी सपा, 2004 से भी कम वोट मिले, भाजपा ने लिया बदला

Sat, 08 Feb 2025 08:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 08 Feb 2025 08:03 PM IST
सार

मिल्कीपुर उपचुनाव में हैट्रिक लगाना तो दूर, 2004 का अपना ही रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी और उस चुनाव में लगभग 5000 वोट कम मिले। यह सपा के लिए करारी हार है।

विज्ञापन
Samajwadi Party missed hattrick in Milkipur Byelection.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी हैट्रिक लगाने से चूक गई। वहीं पहली बार उपचुनाव जीतकर भाजपा ने भी खाता खोला है। वहीं, 2004 के उपचुनाव में मिली करारी हार का भी भाजपा ने बदला ले लिया है।

विज्ञापन


मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर पहले भी दो उपचुनाव हो चुके हैं। सपा विधायक रहे मित्रसेन यादव के सांसद बनने के बाद रिक्त हुई सीट पर पहला उपचुनाव 1998 में हुआ था। उस समय सपा ने मौजूदा रुदौली विधायक रामचंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा हार गई और रामचंद्र यादव 36908 वोट पाकर जीत गए थे।
विज्ञापन


2004 में विधायक रहे आनंदसेन यादव के इस्तीफे के बाद फिर से यह सीट रिक्त हुई तो रामचंद्र यादव दोबारा सपा प्रत्याशी बने। इस बार बसपा से आनंदसेन यादव और भाजपा से देवेंद्र मणि त्रिपाठी चुनाव लड़े। सत्तारूढ़ पार्टी सपा ने इस चुनाव में शक्ति प्रदर्शन किया और रामचंद्र यादव को 89,116 वोट मिले। जबकि 54098 वोट पाकर आनंदसेन यादव चुनाव हार गए। इस चुनाव में भाजपा की जमानत जब्त हो गई और 6751 मतों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह पूर्व के दो उपचुनाव जीतकर सपा हैट्रिक लगाने की फिराक में थी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। हैट्रिक लगाना तो दूर, 2004 का अपना ही रिकॉर्ड नहीं तोड़ सकी और उस चुनाव में लगभग 5000 वोट कम मिले। वहीं, चुनाव जीतकर भाजपा ने उपचुनाव में खाता तो खोला ही है, 2004 की करारी हार का भी बदला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed