{"_id":"6662f0104121d63d15036565","slug":"samajwadi-party-leaders-meeting-in-lucknow-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सपा के सांसद-विधायकों से मिले अखिलेश यादव, बोले- लोकसभा में मुखर होकर उठाएं मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सपा के सांसद-विधायकों से मिले अखिलेश यादव, बोले- लोकसभा में मुखर होकर उठाएं मुद्दे
Fri, 07 Jun 2024 05:03 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 07 Jun 2024 05:03 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी के सांसद व विधायकों के साथ बैठक की और जनता के मुद्दों को मुखरता से उठाने का निर्देश दिया। शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा अपने अहंकार के कारण यूपी में हारी।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली सफलता से उत्साह से भरे हुए हैं। उन्होंने सपा सांसदों को लोकसभा में जनता के मुद्दों को मुखरता से रखने का निर्देश दिया और इसी तरह विधायकों से भी यूपी विधानसभा में मुद्दे उठाने की बात कही।
विज्ञापन
चुनाव परिणाम आने के बाद अखिलेश यादव ने लखनऊ में पार्टी के सांसदों-विधायकों के साथ बैठक की। इस मौके पर शिवपाल यादव ने भी संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में भाजपा अपने अहंकार के कारण हारी है।
विज्ञापन
सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर भाजपा नेता मेनका गांधी को हराने वाले रामभुआल निषाद ने कहा कि यूपी के विधानसभा चुनाव में सपा जीतेगी।
लोकसभा चुनाव में सपा ने यूपी में अकेले 37 सीटों पर और कांग्रेस के साथ मिलकर 43 सीटें जीती। यह प्रदर्शन सपा के लिए ऐतिहासिक है और बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। अब कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव केंद्र की राजनीति करेंगे और यूपी में नेता प्रतिपक्ष किसी और को बनाया जाएगा।
विज्ञापन