फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi party leaders meet chief minister yogi adityanath about azam khan issues

आजम खां के लिए सीएम योगी से मिले सपा नेता, अखिलेश बोले-संकट की घड़ी में पूरी पार्टी उनके साथ

Sat, 21 Sep 2019 09:57 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 21 Sep 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party leaders meet chief minister yogi adityanath about azam khan issues
समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : अमर उजाला
रामपुर में एक के बाद एक मुकदमों का सामना कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां के लिए सपा का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। उनसे कहा कि विधायक, मंत्री व राज्यसभा सदस्य रह चुके और अब सांसद आजम खां क्या बकरी व भैंस चुराएंगे, जो उनके खिलाफ इन धाराओं में भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने कार्रवाई को एकतरफा और फर्जी बताते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भी सौंपा। सीएम ने उन्हें उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

सपा ने एक खास रणनीति के तहत पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के पास भेजा था। बताते हैं कि सीएम के सामने आजम खां मामले में पूरा पक्ष भी उन्हीं ने सीएम के सामने रखा। प्रतिनिधिमंडल में विधानसभा में नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और पूर्वमंत्री बलराम यादव भी शामिल थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि मो. आजम खां के खिलाफ  सत्ताधारी दल बदले की भावना से अपमानित और परेशान करने के लिए रोज नए-नए फर्जी मामले दर्ज करवा रहे हैं। इस बात पर कैसे विश्वास किया जा सकता है कि जो व्यक्ति 9 बार विधायक, 4 बार मंत्री, एक बार राज्यसभा सदस्य और वर्तमान में लोकसभा का निर्वाचित सांसद है, वह बकरी-भैंस चोरी जैसे काम करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मोहम्मद आजम खां ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की स्थापना कर शिक्षा क्षेत्रों में एक बड़ा काम किया है। उन्होंने बच्चों के लिए पब्लिक स्कूल खोला है। इसमें यतीम और गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए तमाम सुविधाएं दी जाती हैं। जिला प्रशासन ने इनके ध्वस्तीकरण की इकतरफा कार्रवाई की।

सपा नेताओं ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों का विपक्ष के नेताओं के प्रति विद्वेष भाव से काम करना लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं है। रामपुर में जिला प्रशासन की आजम खां के खिलाफ  की जा रही कार्यवाही तत्काल बंद किए जाने की मांग की। 

क्या मुख्यमंत्री ने इस मामले में किसी तरह की जांच कराए जाने का कोई आश्वासन दिया? इस पर प्रतिनिधिमंडल में शामिल एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने के आग्रह के साथ बताया कि किसी तरह की जांच ठोस आश्वासन तो नहीं मिला, पर हमने अपनी पूरी बात जरूर रख दी। बेहतर रहेगा कि सरकार की ओर से ही इस मामले में मीडिया को कुछ बताया जाए। 

 वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी संकट की इस घड़ी में पूरी तरह से आजम खां के साथ खड़ी है। यादव ने कहा कि हम न्याय मांग रहे हैं। किसी को झूठे मामलों में नहीं फंसाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed