{"_id":"5cdcd9bbbdec220743638a36","slug":"samajwadi-party-leader-shot-in-ambedkar-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्बेडकरनगर में सपा नेता को बदमाशों ने मारी गोली, ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर, एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्बेडकरनगर में सपा नेता को बदमाशों ने मारी गोली, ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर, एक हिरासत में
Thu, 16 May 2019 07:15 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बेडकरनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 16 May 2019 07:15 PM IST
सपा नेता को बदमाशों ने मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अम्बेडकरनगर में सपा नेता मोहम्मद अयाज गुल्लू को बुधवार देर रात टांडा नगर में अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। उन्हें गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया है।
बताया जाता है कि रात करीब 12:30 बजे जब गुल्लू ताज टॉकीज चौराहे के निकट मौजूद थे तभी बाइक से आए बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। एक गोली पेट में लगी है जबकि दूसरी कंधे के पास है।
घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। घायल सपा नेता को पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें बाद में ट्रामा सेंटर रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन
घटना के बाद एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र ने घटनास्थल का दौरा किया। सपा नेता के बयान के आधार पर पुलिस ने एक विद्यालय प्रबंधक को हिरासत में ले लिया है। घायल के अनुसार विद्यालय प्रबंधकीय विवाद में घटना को अंजाम दिलाया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.